आज की ताजा खबर LIVE: तेलंगाना: चक्रवात मोन्था के कारण भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव
प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज एनडीए का घोषणापत्र जारी हो सकता है. गृह मंत्री अमित शाह इसे जारी कर सकते हैं. महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात करेंगे.
तेलंगाना: चक्रवात मोन्था के कारण भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव
चक्रवात मोन्था का असर अब बढ़ता जा रहा है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बाद अब तेलंगाना में भी मोन्था के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिल रहा है.
अगले 24 घंटे में जारी होगा एनडीए का घोषणा पत्र: सम्राट चौधरी
बिहार विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि 24 घंटों के भीतर जारी किया जाएगा. एनडीए की घोषणा पत्र में बिहार के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी.
पंजाब में नहीं कम हो रहे पराली जलाने के मामले, आंकड़ा 1000 पार
पंजाब में धान की फसल के इस साल के सीजन में बुधवार को सबसे ज्यादा पराली जलने के मामले सामने आए हैं. बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के रिकॉर्ड 283 मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही पराली जलाने का आंकड़ा इस सीजन में 1000 के पार हो गया है.
अमित शाह आज 10 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जारी हो सकता है घोषण पत्र
गृहमंत्री अमित शाह आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस पीसी के जरिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी.
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की 6 साल बाद हुई मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हो गई. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात पूरे 6 सालों बाद हुई है.
बिहार चुनाव: राहुल गांधी आज नालंदा और शेखपुरा में करेंगे रैलियां
बिहार चुनाव में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभाएं भी होने वाली हैं. राहुल आज नालंदा और शेखपुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दोपहर 12:30 बजे सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम, चंदौसी, नूरसराय, जिला नालंदा में जनसभा में पहली सभी होगी.
बिहार में आज अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. लखीसराय, तारापुर मुंगेर, हिलसा नालंदा और पालीगंज पटना में उनकी रैली होगी.
हैती में तूफान ‘मेलिसा’ ने मचाई भीषण तबाही, 25 लोगों की मौत
हैती में तूफान ‘मेलिसा’ के कारण आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है. अब तक 25 लोगों की मौत हो गई. जमैका और क्यूबा में काफी नुकसान की खबर है.
ब्राजील में ड्रग माफिया से जंग, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 119
रियो डी जेनेरियो में ड्रग तस्करों पर पुलिस की छापेमारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है. न्यूज एजेंसी अल जजीरा ने ब्राजीलियाई पुलिस अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. पहले यह आंकड़ा 64 बताया गया था.
जिनपिंग के साथ बैठक का बेसब्री से इंतजार है- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने वाले हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अपनी बैठक का बेसब्री से इंतजार है. यह कुछ ही घंटों में होगी. छह साल बाद आज ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात होगी.
आंध्र प्रदेश: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण तीन लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के तट को पार कर चुके भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.
भारत थाईलैंड में फंसे 500 नागरिकों को वापस लाएगा
भारत थाईलैंड में हिरासत में लिए गए लगभग 500 नागरिकों को वापस लाने के लिए काम कर रहा है. ये सभी नागरिक पिछले कुछ दिनों में म्यांमार से थाईलैंड में प्रवेश कर गए थे.
बिहार: आज जारी हो सकता है NDA का घोषणापत्र
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज एनडीए का घोषणापत्र जारी हो सकता है. गृह मंत्री अमित शाह इसे जारी कर सकते हैं.
महाराष्ट्र: बच्चू कडू आज CM देवेंद्र फडणवीस से करेंगे मुलाकात
महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे.
पीएम मोदी का गुजरात दौरा
प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री आज शाम को एकता नगर जाएंगे. वहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी करेंगे. इसके हर शब्द को लागू करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी केवडिया में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री आज शाम को एकता नगर जाएंगे. वहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज और शुक्रवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगी. महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक बच्चू कडू आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो आगे की रणनीति तय करेंगे. चुनाव आयोग ने बंगाल के बीएलओ को सख्त निर्देश दिया है. आयोग ने कहा है कि गुरुवार तक ड्यूटी पर ना आने वालों को निलंबन, विभागीय एक्शन समेत प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य में एसआईआर शुरू हो गया है.
