कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला के बर्थडे पर पोस्ट की मिस्ट्री सेल्फी, शीशे पर लिखी थी दिल की बात, फैंस बोले- क्या खिचड़ी पक रही है?
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने में कर्तिक आर्यन ने कोई करस नहीं छोड़ी है। उन्होंने आधी रात को ही एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है, वो भी खास अंदाज में।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’, जिसे पहले ‘आशिकी 3’ नाम दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म एक लव स्टोरी दिखाएगी, जिसमें दोनों की जोड़ी खूब जमेगी। आज कार्तिक की कोस्टार श्रीलीला अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर एक्टर ने अपनी हीरोइन के लिए खास पोस्ट साझा किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 15 जून की आधी रात को ही कार्तिक ने श्रीलाला के लिए स्पेशल पोस्ट साझा किया।
कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला को जन्मदिन की बधाई दी
बाइक राइड जैसी लग रही एक फोटो पोस्ट करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे श्री श्री’। यह साफ नहीं है कि फोटो किसी शूट की थी या उनकी पर्सनल ट्रिप की। बाइक के शीशे में ली गई सेल्फी में लिखा टेक्स्ट दिलचस्प था, ‘शीशे में दिख रही चीजें असल में पास होती हैं।’ इसके जवाब में श्रीलीला ने कहा, ‘थैंक यू स्वीटेस्ट।’
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म का पहला लुक
पिछले साल कार्तिक और श्रीलीला की आने वाली फिल्म का पहला लुक शेयर किया गया था। इसमें कार्तिक एक रॉकस्टार के तौर पर श्रीलीला के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए दिखे थे। फिल्म दिवाली 2025 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि इसे आगे बढ़ा दिया गया।
श्रीलाला से पहले तृप्ति थीं फिल्म के लिए पसंद
पहले खबरें थीं कि तृप्ति डिमरी फीमेल लीड के लिए रेस में थीं। हालांकि बाद में कहा गया कि उन पर विचार नहीं किया जा रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल’ में उनकी परफॉर्मेंस के बाद उनकी ओवरएक्सपोज्ड और बहुत ज्यादा सेक्सुअलाइज्ड इमेज इसकी वजह थी। इन खबरों के बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया।
अनुराग बसु ने दी थी सफाई
हालांकि अनुराग बसु ने इन चर्चाओं पर रोक लगा दी। उन्होंने HT सिटी से कहा, ‘इमेज वजह नहीं थी। मैं किसी एक्टर को उनके निभाए किरदारों के आधार पर जज करने वाला आखिरी इंसान हूं। ‘आशिकी’ अब कहानी का हिस्सा भी नहीं थी। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आईं। सबसे जरूरी बात डेट्स की थी, तृप्ति पहले से ही विशाल भारद्वाज के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और मेरी फिल्म इसी महीने शुरू हो रही थी। वह अभी भी मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं और एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं। आपको उनसे पूछना चाहिए कि क्या हुआ था।’
इन फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं कार्तिक और श्रीलीला
काम की बात करें तो कार्तिक आर्यन अभी ‘नागजिला’ की शूटिंग कर रहे हैं। जहां तक श्रीलीला की बात है, वह भी नितिन के साथ ‘रॉबिनहुड’ पर काम कर रही हैं।
