06 June, 2026 (Saturday)

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने मनाया बेटी अनायरा का पहला बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन की ये खूबसूरत PHOTO

कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने बेटी अनायरा का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपिल ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है। सेलेब्स और फैन्स बेटी के पहले बर्थडे पर बधाइयां दे रहे हैं।

कपिल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”हमारी लाडो के पहले जन्मदिन पर अपना प्यार और आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल। हैप्पी बर्थडे अनायरा।” फोटो में कपिल और गिन्नी मैचिंग कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं अनायरा ने पिंक फ्रॉक और टियारा पहने दिखीं, जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।

कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर उनके को-स्टार कृष्णा अभिषेक ने लिखा, ”सो स्वीट, भगवान आशीर्वाद दें। यह देखकर बहुत खुशी हुई।” चंदन प्रभाकर ने कमेंट किया, ”पहले बर्थडे पर गुड़िया अनायरा को बधाई। जुग जुग जियो। भगवान आशीर्वाद दें। लव।” इस तरह एक्टर श्रेयस तलपड़े, सोफी चौधरी समेत अन्य सेलेब्स ने अनायरा को बर्थडे की बधाई दी है।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें कपिल शर्मा इन दिनों द कपिल शर्मा शो को होस्ट कर रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते इस बार शो में लाइव ऑडियंस नहीं है। इसके अलावा कपिल शर्मा अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि सीरीज को लेकर अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *