22 July, 2026 (Wednesday)

‘कहां चले गए हो राम’, आ गया ‘बटवारा 1947’ का पहला गाना, अनुराधा पौडवाल की आवाज सुन बोले लोग- ‘रुला दिया’

सनी देओल स्टारर ‘बटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। मेकर्स ने फिल्म के टीजर के बाद इसका पहला गाना भी जारी कर दिया है। ममता और भावनाओं से भरा ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सनी देओल स्टारर ‘बटवारा 1947’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों की उत्सकुता भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने 18 जुलाई को ही ‘बटवारा 1947’ का दूसरा टीजर जारी किया था, जिसमें सनी एक्शन अवतार में नजर आए थे। दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता के बीच अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज कर दिया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में प्यार, त्याग और हिम्मत की भावनाओं को पिरोया गया है, जो भावुक करने के साथ-साथ दिल को सुकून भी देता है।

‘बटवारा 1947’ का पहला गाना जारी
‘बटवारा 1947’ के पहले गाने ‘कहां चले गए हो राम’ में एक मां के प्यार, इंतजार और अटूट विश्वास को बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। गाना शबाना आजमी पर फिल्माया गया है, जो इस फिल्म में ‘माई’ का किरदार निभा रही हैं। शबाना आजमी, भगवान राम की प्रतिमा के सामने बैठी हैं और भक्ति में लीन होकर ‘कहां चले गए हो राम’ भजन गा रही होती हैं। वहीं उनके पीछे सनी देओल और प्रीति जिंटा घड़े हैं। इसके बाद वीडियो दिवाली के भव्य जश्न की ओर बढ़ता है, जहां ‘माई’ अपने परिवार के साथ नजर आती हैं।
गाने को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
‘बटवारा 1947’ के गाने ‘कहां चले गए हो राम’ को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाना जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा- ‘एक मां की पुकार, सुनिए ‘कहां चले गए हो राम’ अब रिलीज हो चुका है।’ इस गाने को अनुराधा पौडवाल, शान ने मिलकर गाया है, जबकि बोल जावेद अख्तर ने लिखे है। गाने कंपोजर एआर रहमान हैं। इस गाने को अब जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। किसी ने गाना सुनने के बाद पूरी फिल्म को ही सुपरहिट बता दिया है तो किसी का कहना है कि ये गाना सुनकर उनकी आंखों से आंसू आ गए। ऐसे ही रिएक्शन देते हुए लोग गाने की तारीफ कर रहे हैं।

बटवारा 1947 के बारे में
‘बटवारा 1947’ की बात करें तो आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी ये फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं और उनके साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई’ पर बेस्ड है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के बटवारे की मार्मिक कहानी बताती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *