06 June, 2026 (Saturday)

जब नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाना पड़ा था किकू शारदा और गौरव गेरा को भारी, सिंगर ने लगाई थी जमकर लताड़

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जिसकी वजह से वो चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं। नेहा चर्चा में बने रहने के साथ ही अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आती हैं। हालांकि वो कभी किसी को जवाब नहीं देतीं और ना ही किसी बात का बुरा मानती हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब नेहा कक्कड़ अपने दोस्त गौरव गेरा और किकू शारदा के द्वारा किए गए मजाक पर नाराज हो गई थीं। उन्होंने इसके लिए दोनों कॉमेडियंस का जमकर लताड़ भी लगाई थी।

ये बात साल 2019 की है जब किकू शारदा और गौरव गेरा ने अपने एक वीडियो के जरिए नेहा कक्कड़ का मजाक उड़ाया था। दरअसल गौरव और किकू ने उस समय अपने एक कॉमेडी वीडियो में नेहा कक्कड़ से मिलता- जुलता एक किरदार लिया थी। इस किरदार का नाम उन्होंने नेहा शक्कर रखा। जिसके जरिए उन्होंने ना सिर्फ नेहा कक्कड़ की गायिकी बल्कि उनके लुक्स और हाइट का भी मजाक उड़ाया था। ये सब देखकर नेहा कक्कड़ बहुत नाराज हो गई थीं और उन्होंने दोनों को खूब लताड़ लगाई थी।

नेहा कक्कड़ ने उस समय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गौरव और किकू पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा था, ‘इतना ज्यादा इंजॉय करते हो मेरे गानों पे। मेरे गानों पर इतनी पार्टियां की हैं। अपनी गर्लफ्रेंड, अपने बॉयफ्रेंड को मेरे लव सॉन्ग सुनाए हैं। शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। नहीं तो आजकल खुशियां कितनी मुश्किल से मिलती हैं। मेरे हर गाने पर इंजॉय करने के बाद फिर ये सब? शर्म आनी चाहिए ऐसा नेगेटिव और बेइज्जती भरा कॉन्टेंट बनाने वालों को। मेरे अपने लोग जानते हैं कि मैं कॉमिडी की कितनी इज्जत करती हूं, लेकिन यह वाली बकवास है। मुझसे इतनी ही नफरत है तो बंद करो मेरे नाम का इस्तेमाल, मेरे गानों पर नाच-गाना बंद करो।’

नेहा कक्कड़ ने आगे लिखा था कि, ‘आप लोगों को शर्म नहीं आती? हमें उन लोगों का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिनकी वजह से हम खुश होते हैं। आजकल खुशियां कितनी मुश्किल से मिलती हैं। हमें आर्टिस्ट्स का शुक्रगुजार होना चाहिए, जिनकी वजह से अच्छा वक्त और खुशियां नसीब होती हैं और मेरे हर गाने पे एन्जॉय करने के बाद फिर ये सब? तकलीफ हुई. लेकिन मैं अपने #Nehearts और समर्थकों की आभारी हूं’।

वहीं इस मामले को बढ़ता हुआ देखकर गौरव गेरा ने नेहा कक्कड़ से माफी मांग ली थी। गौरव गेरा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनका इरादा नेहा दुख पहुंचाने का नहीं था। मैं और किकू दोनों ही नेहा की गायिकी के फैन हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थकते हैं। इसके बाद उन्होंने नेहा कक्कड़ से माफी मांग ली थी।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *