07 March, 2026 (Saturday)

Israel US Iran War Live Updates: ईरान ने परमाणु संवर्धन पर जोर दिया, हमने उन्हें रास्ते में ही खत्म कर दियाः ट्रंप के विशेष दूत विटकॉफ

इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के 48 घंटे हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि ईरान परमाणु संवर्धन चाहता था और हमने उन्हें रास्ते में ही खत्म कर दिया।
इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान है। इस बीच ईरान की ओर से इजरायल को टारगेट करते हुए मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप आग-बबूला हो गए हैं। उन्होंने ईरान को कहा है कि इसका अंजाम आपको जल्द पता चल जाएगा।

ईरान पर हमले की विटकॉफ ने बताई वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा, “ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के ‘अविभाज्य अधिकार’ पर जोर दिया। हमने कहा कि हमारे पास आपको आपके ही रास्ते में DEAD रोकने का अधिकार है! दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि इसी तरह से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत हुई।
ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे लोग
ईरान पर हमले के खिलाफ लोग न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथों में ईरान का झंडा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों को युद्ध नहीं पैसे की जरूरत है।

युद्ध इजरायल की च्वाइस
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक पोस्ट में कहा, “श्री रुबियो ने वह स्वीकार किया जो हम सभी जानते थे: अमेरिका इज़राइल की ओर से एक चुनावी युद्ध में प्रवेश कर चुका है। कभी कोई तथाकथित ईरानी “खतरा” नहीं था। इसलिए अमेरिकी और ईरानी दोनों के रक्तपात की जिम्मेदारी इज़राइल फर्स्टर्स पर है। अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।” वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि जब तक ईरान को परमाणु अस्त्रों से हीन नहीं कर देते, तब तक राष्ट्रपति ट्रंप चैन से नहीं बैठेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed