05 June, 2026 (Friday)

इजराइल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले कई देश के नेताओं को लगाई कड़ी फटकार, कहा आतंक को बहुत बड़ा इनाम दिया जा रहा हैं

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले कई देश के नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है। नेतन्याहू ने इसे आतंकवाद को इनाम देने जैसा भी करार दिया। फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले नेताओं को लेकर पीएम नेतन्याहू ने कहा 7 अक्टूबर के भयानक नरसंहार के बाद। आप आतंक को एक बहुत बड़ा इनाम दे रहे हैं। इजराइली पीएम का ये बयान ऐसे दौर में आया है, जब ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश औपचारिक रूप से फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे चुके हैं।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आईडीएफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा हमास अपने ही लोगों का यूज कर रहा है, वह लोगों को ढाल बनाकर जंग को लंबा करना चाहते है, लेकिन यह रणनीति सफल नहीं होगी। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा हमारे 48 बंधक अब भी हमास की गिरफ्त में हैं, जब तक वे घर वापस नहीं आते, यह युद्ध अधूरा है। हम हमास को खत्म करने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं ताकि अपने नागरिकों को सुरक्षित कर सकें। डेफ्रिन का कहना है कि हमास ने हाल ही में एक यूएन टीम पर गोली चलाई, यूएन की गाड़ियां चुराकर राहत मार्ग को रोकने की कोशिश की और यूनीसेफ के 4 राहत ट्रकों को लूट लिया, जिससे 2,700 बच्चों को फॉर्मूला मिल्क नहीं मिल पाया। गाजा में पिछले कुछ दिनों में 24,000 से ज्यादा टेंट भेजे गए हैं, ताकि लोगों को भोजन, दवाई और आश्रय मिल सके।

फ्रिन ने कहा इजराइली नागरिकों के लिए राहत कॉरिडोर ऑपन रखे हुए हैं, अब तक 5.5 लाख लोग गाजा के दक्षिणी हिस्से की ओर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। आईडीएफ प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केरेम शालोम बॉर्डर क्रॉसिंग पर हजारों टेंट और राहत सामग्री मौजूद हैं, जिसे संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को वितरित करना है। इजराइली सेना ने गाजा सिटी के और अंदर तक अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है। डेफ्रिन ने आगे कहा हमारा सैन्य ऑपरेशन अब हमास के मुख्य गढ़ पर केंद्रित है। हमारी सेनाएं जमीन के ऊपर और सुरंगों में आतंकवादियों से लड़ रही हैं। आईडीएफ लगातार मानवीय क्षेत्रों को मजबूत कर रही है और लोगों को लड़ाई वाले इलाकों से निकलने के लिए प्रेरित कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *