20 June, 2026 (Saturday)

भारत छोड़कर थाईलैंड शिफ्ट होना फायदे का सौदा है या नहीं? इस कपल ने Video शेयर कर बताया, वायरल हुआ जवाब

Couple Video Viral : सोशल मीडिया पर एक भारतीय कपल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बताया है कि, भारत से थाईलैंड शिफ्ट होना फायदे का सौदा है या नहीं?
Couple Video Viral : थाईलैंड में रहने वाले एक भारतीय कपल दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में बसने का कारण बताकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, कपल ने बताया कि भारत उनके दिलों के बेहद करीब है लेकिन थाईलैंड में बसने से उनके दैनिक जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है। हालांकि किराया भारत के हाई क्लास शहरों के बराबर था, लेकिन थाईलैंड ने लाइफस्टाइल में बदलाव, कम यातायात और बेहतर सार्वजनिक सुरक्षा के माध्यम से एक बेहतर जीवन स्तर प्रदान किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो का @shreya.x.amit नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘भारत हमेशा हमारा घर रहेगा। लेकिन थाईलैंड में समय बिताने के बाद, हमें एहसास हुआ कि हमारी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल बेहतर है। किराया कई भारत के शीर्ष शहरों के बराबर ही है, लेकिन लाइफस्टाइल इससे बहुत अलग है।’ कपल ने कहा कि, ‘नहीं, हमारे पास 10 मिनट में डिलीवरी की सुविधा नहीं है। लेकिन जब हर कुछ सौ मीटर पर एक 7-Eleven स्टोर हो, तो आपको शायद ही कभी उनकी ज़रूरत पड़ती है। एक महिला होने के नाते, देर रात घर लौटते समय मुझे रिस्क का आकलन करने की जरूरत महसूस नहीं होती। मुझे लगातार अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत नहीं पड़ती।’
समय बचने को भी बड़ी वजह बताया
कपल के मुताबिक, ‘और शायद सबसे बड़ा अंतर: समय। ऐसा नहीं लगता कि ट्रैफिक में समय बर्बाद हो रहा है। आने-जाने में कम समय लगता है। पैदल चलने के लिए ज़्यादा समय मिलता है। कैफे में बैठकर काम करने के लिए ज़्यादा समय मिलता है। साथ में बिताने के लिए ज़्यादा समय मिलता है।’

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, एक यूजर ने कहा, ‘मैं अभी-अभी थाईलैंड से लौटा हूं, लेकिन मेरा मन अभी भी वहीं का है।’

दूसरे ने लिखा कि, ‘हम अभी-अभी बैंकॉक शिफ्ट हुए हैं। आपकी पोस्ट पढ़कर मुझे प्रेरणा मिली है। उम्मीद है कि वहां समय बिताने के बाद मुझे भी ऐसा ही महसूस होगा।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘हम एक साल के भीतर अपनी 14 दिवसीय रोड ट्रिप के लिए फिर से थाईलैंड जा रहे हैं… पिछले साल हमने 17 दिवसीय रोड ट्रिप की थी… हां, तो यहां बसने का मन कर रहा है। बस एक ही बात है, एक भारतीय होने के नाते, मुझे उन स्वादिष्ट व्यंजनों की कमी खल रही है।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘काश मैं भी यह कदम उठा पाता। थाईलैंड में प्यार करने के सारे कारण हैं, वैसे आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *