06 June, 2026 (Saturday)

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या, मोबाइल के चार्जर की तार से घोंटा गला

दिल्ली में एक IRS अधिकारी की बेटी की हत्या हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेप के बाद लड़की का मर्डर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्लीः दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मृतक लड़की IRS अधिकारी की बेटी थी। उसकी उम्र 21 साल के करीब है। पुलिस की शुरुआती जांच में लड़की के साथ सेक्सुअल असॉल्ट (दुष्कर्म) की बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई।
घरेलू नौकर पर शक

जानकारी के मुताबिक, लड़की की हत्या मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटकर की गई। घर के पुराने नौकर पर हत्या का शक है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस को घरेलू नौकर पर शक है। दरअसल, नौकरी को डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से हटाया गया था। पुलिस को शक है कि नौकर ने बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया होगा। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

रेप के आरोप में बेटा गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शराब के नशे में अपनी 67 वर्षीय मां के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। महिला के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे बांधकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया; आरोपी ने इससे पहले अपनी ही बेटी के साथ भी मारपीट की थी। आरोपी को उसके घर से तब गिरफ्तार किया गया, जब बुजुर्ग महिला किसी तरह खुद को बंधन मुक्त कराने में सफल रही और उसने अपनी बेटी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद बेटी ने पुलिस को सूचित किया। FIR के अनुसार, महिला एक घरेलू सहायिका है जो घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। वह अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed