05 June, 2026 (Friday)

Iran-US-Israel War LIVE: क्या जल्द हो जाएगा युद्धविराम, अमेरिका-इजरायल ने क्या दिया बयान, जानें

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद खाड़ी में जारी युद्ध का असर अब पूरी दुनिया में दिखने लगा है। इजरायल ने ईरान के इस्फहान में फिर बम बरसाया है, डोनाल्ड ट्रंप आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जानें युद्ध से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स…
Iran-US-Israel War LIVE: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं और युद्ध अब कहां जाकर खत्म होगा, ये कोई नहीं कह सकता। इस बीच, इजरायल ने ईरान के इस्फहान शहर पर फिर बमबारी की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार शाम को प्राइम टाइम में ईरान युद्ध पर जनता को ताजा जानकारी देंगे। ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की होनी चाहिए जो इस पर निर्भर हैं, न कि अमेरिका की। ट्रंप ने मंगलवार को उन सहयोगियों के प्रति निराशा व्यक्त की जो अमेरिकी युद्ध प्रयासों में अधिक सहयोग देने को तैयार नहीं हैं, और उनसे कहा कि, जाओ अपना तेल खुद निकालो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *