05 June, 2026 (Friday)

ईरान ने अमेरिका को ललकारा, कहा- “आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं”, VIDEO में दिखी ताकत

ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध जारी है लेकिन ईरान झुकने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। ईरान के प्रेस टीवी द्वारा जारी वीडियो में अमेरिका को मैसेज दिया गया है कि आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं। यानी एक तरह से ईरान, अमेरिका को ललकार रहा है।
तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच ईरान ने अमेरिका को ललकारते हुए कहा है कि आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।
दरअसल ईरान के प्रेस टीवी द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें ईरान की सेना और उसके कमांडो युद्ध के लिए सैन्य प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में ईरानी सुरक्षाबलों को नाटकीय संगीत के साथ दिखाया गया है और आखिर में ये संदेश है, “यहां आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।”
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ईरानी सैनिक युद्ध का अभ्यास कर रहे हैं और एक बड़ा मिसाइल लॉन्चर वाहन अपने साथ रखे हुए हैं। वीडियो में सैनिक फायरिंग करते हुए भी दिखते हैं और जगह-जगह विस्फोट के भी विजुअल्स हैं। वीडियो में ये दर्शाया गया है कि ईरानी सुरक्षाबल पूरी तरह तैयार हैं और अमेरिका का डटकर सामना किया जाएगा।

गौरतलब है कि व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा था कि मिडिल ईस्ट में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में “ज्यादा विकल्प” मिलते हैं, भले ही संघर्ष को समाप्त करने के लिए तेहरान के साथ बातचीत जारी है।

एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट से जब क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ये तैनाती क्षेत्र में जारी युद्ध के दौरान रणनीतिक लचीलापन बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है, जबकि राजनयिक चैनल इसे समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचने के लिए पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं।

गौरतलब कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर ज्वाइंट कार्रवाई की थी, जिसमें ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए थे। उसके बाद से ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हमलों का दौर जारी है और दोनों तरफ से कोई पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। युद्ध को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अमरेकी राष्ट्रपति की ओर से या फिर ईरान की ओर से युद्ध को खत्म करने को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया है और संघर्ष को जारी रखा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *