06 June, 2026 (Saturday)

IPL 2020 की अंकतालिका में टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा ने दिया ये बयान

दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम आइपीएल 2020 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ की है। रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने रविवार को खेले गए मैच में सब कुछ अच्छा किया। हिटमैन ने कहा बल्लेबाजों ने अपने काम किया और गेंदबाजों ने अपना।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई इंडियंस ने दो गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच के बाद रोहित ने कहा, “यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में हम जिस तरह से खेले उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा। हमने सब कुछ अच्छा किया।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने गेंदबाजी अच्छी की, बल्लेबाजी अच्छी की, हां अंत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन ऐसा होता है। हमने हमेशा अंत तक एक सेट बल्लेबाज के विकेट पर रहने की बात की है, क्योंकि हम परिस्थितियों से वाकिफ हैं। हमें इस चीज पर और मेहनत करने की जरूरत है। इस सीजन लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरह से हमने किया वो अच्छा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।”

बता दें कि आइपीएल 2020 में मुंबई की टीम सभी टीमों से एक-एक बार भिड़ चुकी है। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना एक-एक मैच हारा है। आरसीबी के खिलाफ सुपर ओवर में मुंबई को हार मिली थी। अब मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच शुक्रवार 16 अक्टूबर को है। अगले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है। मुंबई ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को 49 रन से हराया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed