06 June, 2026 (Saturday)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व भारतीय दूतावास में चीनियों ने किया योग

चीन स्थित भारतीय दूतावास में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व आयोजित समारोह में करीब सौ से अधिक चीनी योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया है। वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के बाद से चीन में भारत की प्राचीन योग पद्धति खासी प्रसिद्ध हो चुकी है। चीन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काफी उत्साह से मनाया जाता है। चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री और उप राजदूत डॉ.एक्विनो विमल ने इंडिया हाउस में आयोजित हुए इस योग के कार्यक्रम में शिरकत की।

मिस्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान योग शारीरिक और आध्यात्मिक आधार पर भी सेहतमंद रहने का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसे समय में जब बाहरी परेशानियों के चलते हमारी मानसिक स्थिति भी बेहतर नहीं रह पाती हैं, ऐसे में योग के जरिये आप अपने नए धार्मिक आयाम की खोज कर पाते हैं।

उन्होंने भारत में दूतावास में स्थित स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर में आयोजित योग के निरंतर होने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा की है। योगी-योगा स्कूल में कई चीनी योग अध्यापक मौजूद हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *