21 October, 2026 (Wednesday)

ट्विटर के पूर्व सीईओ के बयान पर बोले अमित मालवीय, ‘क्या जैक डॉर्सी राहुल गांधी और कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा हैं?’

नई दिल्ली: ट्विटर के सहसंथापक और पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी के एक बयान ने भारत में जबरदस्त बवाल मचा रखा है। उनके बयान के बाद जहां कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला तो वहीं बीजेपी और सरकार के मंत्रियों ने जैक के आरोपों को सिरे से नकार दिया। इसी क्रम में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने जैक डॉर्सी और कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने 2 वर्षों तक भारतीय कानूनों का पालन नहीं किया और दबाव पड़ने के बाद ही नियमों का पालन करना शुरू किया।

ट्विटर भारत में नियमों का पालन नहीं कर रहा था- अमित मालवीय 

अमित मालवीय ने कहा कि जिस समय की बात जैक कर रहे हैं उस समय ट्वीटर भारत में नियमों का पालन नहीं कर रहा था और उस समय उन्हें चेतावनी दी गई थी। मालवीय ने कहा कि जब जैक ट्विटर के CEO थे तब वह कई देशों में अपनी मनमानी चलाना चाहते थे। वे सोचते थे कि वह कानून से ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि देशों में कई बार कानून के उल्लंघन की स्तिथि पैदा हो जाती है तब सरकारें सोशल मीडिया संस्थानों को उन एकाउंट्स को बंद करने को कहती हैं जो अराजकता फैला रहे होते हैं। इससे किसी भी तरह से बोलने की आजादी का हनन नहीं होता है। यह शांति की स्तिथि बनाए रखने के लिए जरुरी होता है।

अमेरिका के बारे में भी यही बातें कह चुके हैं जैक- मालवीय  

अमित मालवीय ने कहा कि इससे पहले जैक अमेरिका के बारे में भी यही बात कह चुके हैं और इसके लिए उन्हें अमेरिकी संसद के सामने पेश भी होना पड़ा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सक्रिय रूप से एक पार्टी के पक्ष तो वहीं दूसरी पार्टी के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि जैक ट्विटर के सीईओ रहने के दौरान कई देशों की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे थे और वह अपने आप को वहां के कानून से उपार मानते हैं। जब वह भारत आये थे तब भी उन्होंने यहां कई राजनीतिक बयान दिए थे।

विदेश ताकतों के साथ मिले हुए हैं राहुल गांधी- बीजेपी 

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य रहता है कि वह देश के खिलाफ उठ रही विदेशी आवाज को अपने साथ जोड़ ले। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर जाते हैं और वहां कुछ ऐसी मुलाकातें करते हैं, जिनका खुलासा नहीं किया जाता है। इन मुलाकातों के तुरंत बाद जैक डॉर्सी इस तरह का बयान देते हैं तो इससे लगता है कि वे भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की टूल किट का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश की लोकतांत्रिक और चुनी हुई सरकार को हटाना चाहती है और जैक का बयान उनके इसी अभियान का हिस्सा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed