21 October, 2026 (Wednesday)

जनरल कोच के यात्रियों को 20 रुपये खाना और ₹3 में पानी, भारतीय रेल ने कई स्टेशनों पर दी लोगों को बड़ी सुविधा

भारतीय रेल को देश की धड़कन कहा जाता है, और हो भी क्यों न भारतीय रेल रोजाना लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। देश में लोगों को और ट्रांसपोर्टेशन के मुकाबले रेल यात्रा काफी किफायती भी पड़ती है। बस रेल यात्रियों को एक शिकायत रहती है कि खाने पीने में काफी दिक्कत होती है। इसी को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए मुंबई सेंट्रल, राजकोट, सुरेंद्रनगर और चित्तौड़गढ़ स्टेशनों पर किफायती खाना और पानी की सुविधा शुरू की है। वेस्टर्न रेलवे की इस मुहिम में सेकेंड क्लास के कोट के सामने काउंटर लगाया गया है और यात्रियों को कम दाम में नाश्ता, भोजन, कॉम्बो भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

खाने की दो कैटेगरी

जानकारी दे दें कि इन काउंटर पर मिलने वाले खाने को दो कैटेगरी में रखा गया है। टाइप 1 में 20 रुपये में आलू की सूखी सब्जी और अचार के साथ 7 पूडियां मिलेंगी। वहीं, टाइप-2  में भोजन की कीमत 50 रुपये है और इसमें यात्रियों को चावल, राजमा, छोले, खिचड़ी, कूल्चे-भटूरे, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसे स्वादिष्ट खाना मिलेगा। बता दें कि खाना उपलब्ध करवाने के लिए जनरल कोच के नजदीक ही स्पेशल काउंटर खोला जाएगा, ताकि कोच में बैठे-बैठे ही लोगों को भोजन और पानी मिल सके।

 

3 रुपये में पानी

इसके अलावा रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 3 रुपये में 200 मिली पानी बोतल भी दी जाएगी। साथ ही ये भी तय किया गया है कि भोजन का काउंटर स्टेशन पर कहां लगाए जाने हैं। अभी ये सुविधा देश के 51 स्टेशन पर शुरू की गई है, कल से करीब 13 स्टेशन पर इसकी शुरूआत भी दी गई है। वेंडर इन सर्विस काउंटर पर इसके अलावा दूसरा सामान नहीं बेच सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed