भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं’
भारत ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को दे दिया सीधा जवाब, कहा- ‘कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं’
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिर से कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया था। आपको बता दें कि एर्दोगन को पाकिस्तान का काफी करीबी माना जाता है और वह लगातार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का पक्ष लेते रहते हैं। ऐसे में अब भारत ने भी एर्दोगन को कड़ा जवाब दिया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कह दिया है कि कश्मीर मुद्दे पर किसी बाहरी पक्ष का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। आइए जानते हैं कि इस मुद्दे पर भारत की ओर से और क्या कुछ कहा गया है।
क्या बोले थे एर्दोगन?
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने दुनियाभर के नेताओं को संबोधित करते हुए कश्मीर के मुद्दे पर एक बार फिर से बयान जारी किया। एर्दोगन ने कहा- “दक्षिण एशिया में यह आवश्यक है कि कश्मीर के मुद्दे समेत सभी विवादों का हल संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र और संबंधित प्रस्तावों के दायरे में बातचीत के जरिए निकाला जाए।” बता दें कि एर्दोगन ने बीते साल सितंबर में भी UN में कश्मीर मुद्दे पर समाधान की अपील की थी। साल 2020 में भी एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया था।
