IND vs NZ: फिफ्टी लगाए बिना ही T20 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया सूर्यकुमार यादव का नाम, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने
Suryakumar Yadav 9000 Runs In T20: सूर्यकुमार की करेंट फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने टी-20 क्रिकेट में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसके लिए कई प्लेयर्स तरसते हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 9000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
Suryakumar Yadav 9000 Runs In T20: सूर्यकुमार यादव ने अच्छा साइन दिखाया कि वो अपनी फॉर्म में वापस लौट रहे हैं. उन्होंने बुधवार 21 जनवरी 2026 को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20आई में एक नया मुकाम हासिल कर लिया. उन्होंने टी-20 मुकाबले क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए. इस मुकाम को हासिल करने वाले वो चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
सूर्यकुमार से पहले 3 इंडियन क्रिकेटर्स ने टी-20 क्रिकेट में 9000 रनों का आंकड़ा पार किया है, इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम भी शामिल है. सूर्या के बाद अगली पोजीशन पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 8654 रन बनाए हैं.
भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी का नाम मैच पारियां रन हाईएस्ट स्कोर
विराट कोहली 414 397 13,543 122*
रोहित शर्मा 463 450 12,248 121*
शिखर धवन 334 331 9,797 106*
सूर्यकुमार यादव 347 321 9,007* 117
सुरेश रैना 336 319 8,654 126*
फिफ्टी नहीं लगा पाए सूर्य
नागुपर में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, भारत के कप्तान कॉन्फिडेंट नजर आए, उन्होंने 22 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था. जब ऐसा लग रहा था कि वो इस अच्छी शुरुआत को फिफ्टी में बदल सकते हैं, तब उन्हें मिशेल सैंटनर ने आउट कर दिया. फिर भी ये पारी अहम थी क्योंकि इसने उन्हें टी20 में 9,000 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की, जिससे वो ये अचीवमेंट हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन गए.
ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय
इसके अलवा सूर्यकुमार टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं. नागपुर के मैच में आने से पहले एक कमजोर दौर से गुजर रहे सूर्यकुमार 22 पारियों तक पचास का स्कोर नहीं बना पाए हैं, और उनका आखिरी अर्धशतक अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ आया था.
T20 में 9000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली – 271 पारियां
शिखर धवन – 308 पारियां
सुर्यकुमार यादव – 321 पारियां
रोहित शर्मा – 329 पारियां
