IND vs AFG 1st ODI Live: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका, जादरान को गुरनूर बरार ने भेजा पवेलियन
IND vs AFG Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच में धर्मशाला के स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
IND vs AFG Live: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के खलल की वजह से ये मुकाबला देर से शुरू हो रहा है जिसमें 25-25 ओवर्स का मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की तरफ से इस मुकाबले में हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा कुलदीप यादव को इस मैच में नहीं खिलाया गया। 25-25 ओवर्स के इस मैच में बल्लेबाजी पावरप्ले सिर्फ शुरुआती 5 ओवर्स का ही होगा तो वहीं एक गेंदबाज अधिकतम 5 ओवर्स की ही गेंदबाजी कर सकता है।
इस सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। आईपीएल के दौरान चोटिल (मांसपेशियों में खिंचाव) होने के कारण वह कई मैचों में नहीं खेल पाए थे, इसलिए यहां उनकी फिटनेस का असली टेस्ट होगा। इसके साथ ही, मैदान पर कदम रखते ही रोहित के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह 39 साल और 44 दिन की उम्र के साथ भारत के लिए वनडे मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट न होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। विराट कोहली की जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह सीरीज अहम है। दूसरी तरफ, टेस्ट मैच हारने के बाद भी अफगानिस्तान की टीम को कमजोर नहीं आंका जा सकता, क्योंकि लिमिटेड ओवर फॉर्मेट (वनडे/टी20) में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है और स्टार स्पिनर राशिद खान की वापसी से उनकी टीम काफी मजबूत हुई है।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग
भारत – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान – इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सैफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।
