05 June, 2026 (Friday)

IND U19 vs SL U19 Live Score: श्रीलंका के धागे खोलने के लिए तैयार वैभव सूर्यवंशी, फाइनल का टिकट कटाएगी टीम इंडिया?

India vs Sri Lanka U19 Asia Cup Live Match Score and Updates: भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. दोनों टीमों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब उनका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा. ICC अकादमी ग्राउंड में हो रहे इस मैच में खूब रन बनने की उम्मीद है.
IND vs SL U19 Asia Cup Live Today Cricket Match Score and Updates: अंडर 19 एशिया कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में ये मैच होने वाला है. टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है और वैभव सूर्यवंशी ने खूब रन बनाए हैं. अब उम्मीद है कि आयुष म्हात्रे की भारतीय टीम, श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट कटाने में सफल रहेगी.

IND U19 vs SL U19: कब शुरू होगा अंडर 19 एशिया कप का सेमीफाइनल?
भारत और श्रीलंका का अंडर 19 एशिया कप सेमीफाइनल मैच 19 दिसंबर 2025 यानी आज होने वाला है. भारत में ये मैच सुबह 10:30 बजे शुरू हो जाएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लाइव ऐप पर ले सकते हैं.

IND U19 vs SL U19: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: आयुष म्हात्रे (c), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (wk), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह

IND U19 vs SL U19: दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
भारत की अंडर 19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, आरोन जॉर्ज, युवराज गोहिल

श्रीलंका की अंडर 19 टीम: दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, किथमा विथानापतिराना, कविजा गमागे, विमथ दिनसारा (कप्तान), चमिका हेनातिगाला, डुलनिथ सिगेरा, एडम हिल्मी (डब्ल्यू), सेठमिका सेनेविरत्ने, रसिथ निमसारा, थारुशा नवोद्य, मथुलन कुगाथास, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नेथसारा, सनुजा निंदुवारा

IND U19 vs SL U19: पिच रिपोर्ट
भारत और श्रीलंका के अंडर 19 सेमीफाइनल मैच में पिच पर सभी की नजर है. बता दें कि बल्लेबाजों को इस पिच पर जबरदस्त सपोर्ट मिलता है. भारतीय टीम ने भी यहां खूब रन बनाए हैं. अब वैसा ही भारत और श्रीलंका के अंडर 19 मैच में हो सकता है.

IND U19 vs SL U19, Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच 10 बजे होगा टॉस
भारत और श्रीलंका के अंडर 19 एशिया कप मैच का टॉस कुछ देर में होने वाला है. 10 बजे आयुष म्हात्रे और विमथ दिनसारा टॉस करने के लिए मैदान पर आएंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *