IND A vs SL A Live Score: भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, ऑलआउट के करीब टीम
IND A vs SL A Live Sore:दांबुला में इंडिया ए और मेजबान श्रीलंका ए की टीम आमने-सामने हैं। एक बार फिर सभी की नजरें युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थी, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके।
IND vs SL Tri Nation A Series Live Cricket Score Updates: ट्राई सीरीज में इंडिया ए की टीम आज मेजबान श्रीलंका ए का सामना कर रही है। दांबुला में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरी है। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होगी, क्योंकि आज भी बारिश का खतरा बना हुआ है। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन की सलामी जोड़ी बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए।
पिछले मैच में हाथ से फिसली जीत
भारत ए को अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में हार का सामना करना पड़ा था। डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत अफगानिस्तान ने भारत को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 349/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। प्रभसिमरन सिंह ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रुतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने 66-66 रन बनाए। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद भारतीय गेंदबाज मैच पर पकड़ नहीं बना सके। अफगानिस्तान के कप्तान इमरान मीर ने 75 रन और बहिर शाह ने नाबाद 51 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। बारिश आने तक अफगानिस्तान DLS स्कोर से आगे था और इसी वजह से भारत को करीबी हार झेलनी पड़ी।
पहले मैच में मिली थी रोमांचक जीत
इससे पहले इंडिया ने मेजबान श्रीलंका A के खिलाफ बेहद करीबी मुकाबले में 8 रन से जीत हासिल की थी। हालांकि, उस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी समय में वापसी की। अब भारतीय टीम की नजरें मेजबान टीम के खिलाफ दूसरी जीत पर टिकी हैं।
प्लेइंग इलेवन
इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर।
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (सी), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज
