05 June, 2026 (Friday)

एमएस धोनी आज खेले तो फिर नहीं आएंगे वापस, आईपीएल में हो सकता है आखिरी मुकाबला

एमएस धोनी आज आईपीएल मैच खेल सकते हैं। लेकिन अगर आज धोनी खेले तो फिर हो सकता है ​ये उनका आखिरी मैच हो। दरअसल उन्होंने जो बात कई साल पहले कही थी, वो आज सच साबित हो सकती है।
एमएस धोनी एक बार फिर ट्रेंड में हैं। वैसे तो ऐसा होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आज कुछ खास हो सकता है, जो आपको खुशी तो देगा ही, लेकिन साथ ही हो सकता है कि एक गम भी दे जाए। आईपीएल में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी के खेलने की संभावना नजर आ रही है, लेकिन इस पर मोहर शाम सात बजे ही लगेगी।
आज सीएसके और एसआरएच के बीच चेन्नई में खेला जाएगा मुकाबला
आईपीएल में चेन्नई सुपर​किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज मुकाबला खेला जाना है, जो चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। इस बीच एमएस धोनी ने अभी तक इस सीजन एक भी मैच नहीं खेला है। दरअसल वे पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, इसलिए कई बार तो उन्होंने टीम के साथ ट्रेवल भी नहीं​ किया। इस बीच आईपीएल में आज चेन्नई का अपने घर पर आखिरी मैच है। वैसे तो टीम एक और लीग मुकाबला खेलेगी, लेकिन वो अहमदाबाद में होगा। टीम अगर प्लेऑफ में पहुंची तो उसका भी कोई मैच चेन्नई में नहीं है। ऐसे में सीएसके आगे जाए या ना जाए, टीम का आखिरी मैच चेन्नई में होगा।

आज अगर धोनी खेले तो हो सकता है आईपीएल का आखिरी मैच
दरअसल कुछ साल पहले की बात है, एमएस धोनी ने कहा था कि वे अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। वैसे तो इससे बेहतर क्या ही बात होगी कि धोनी आज अपनी टीम के लिए आईपीएल खेलने उतरें। लेकिन अगर आज वे खेलने के लिए उतरे तो ये भी पक्का मान लीजिए कि फिर ये उनका ये आखिरी आईपीएल मैच होगा। वे इसके बाद आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लेंगे। अगले सीजन से पहले ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल को भी अलविदा कह जाएंगे।

धोनी की चोट काफी ठीक, मैच से ठीक एक दिन पहले की प्रैक्टिस
इस बीच अगर आज धोनी के खेलने की संभावनाओं की बात करें तो इसका खुलासा शाम सात बजे तभी होगा, जब सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड टॉस के लिए बीच मैदान पर आएंगे। इस बीच इतना जरूर बताया जा सकता है कि मैच से ठीक एक दिन पहले धोनी मैदान पर आए और प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने करीब आधे घंटे की तैयारी की। ये अच्छे संकेत हैं। देखना होगा​ कि धोनी खुद आज के मैच को लेकर क्या फैसला करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *