‘उनके धैर्य की सराहना करता हूं’, CJI पर हुए हमले पर बोले पीएम मोदी
‘उनके धैर्य की सराहना करता हूं’, CJI पर हुए हमले पर बोले पीएम मोदीCJI पर एक वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हुए इस हमले से हर कोई हैरान हैं. हालांकि मुख्य न्यायाधीश ने वकील के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. इस घटना के बाद जहां तमाम नेताओं ने इसकी निंदा की है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CJI से फोन पर बात की है और मुख्य न्यायाधीश के धैर्य की तारीफ की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले पर निंदा की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई जी से बात की. आज सुबह सुप्रीम कोर्ट परिसर में उन पर हुए हमले से हर भारतीय क्षुब्ध है. हमारे समाज में ऐसे निंदनीय कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है. यह अत्यंत निंदनीय है. ऐसी स्थिति में न्यायमूर्ति गवई द्वारा प्रदर्शित धैर्य की मैं सराहना करता हूं. यह न्याय के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और हमारे संविधान की भावना को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
—विज्ञापन—
इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की भावना पर हमला है. इस तरह की नफरत का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.
