08 July, 2026 (Wednesday)

पश्चिम बंगाल के सोदेपुर में सरेआम पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, खुद को भी किया घायल, देखें वीडियो

पश्चिम बंगाल के सोदेपुर से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक सिरफिरे पति ने पत्नी को सरेआम चाकू से गोद डाला। उसने उसी चाकू से खुद पर भी वार किया। देखें खौफनाक वीडियो…
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोदेपुर फ्यूचर गेट के सामने सरेआम एक पति ने अपनी पत्नी पर अचानक तेज धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति का ये विकृत रूप देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जहां खड़े थे, वहीं खड़े रहे और देखते रहे। कोई कुछ नहीं कर सकता था, क्योंकि वह चाकू लहरा रहा था और लोगों को धमकी दे रहा था।

घटना सोदापुर घोला महेंद्रनगर की है, जहां से महिला अपने घर से साइकिल पर सोदपुर स्टेशन की तरफ जा रही थी, तो कांचकल स्कूल चौराहे के सामने उसके पति ने अचानक उसे धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी धारदार हथियार से काटना शुरू कर दिया! इस घटना से इलाके में काफी हंगामा मच गया।

देखें वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में पति हाथ में चाकू लेकर युवती को धमकाते हुए उस पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए नजर आ रहा है और पत्नी पति के वार से खुद को बचाने की लगातार कोशिश करती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रहे लोग बीच-बचाव का प्रयास करते हैं तो आरोपी पति चाकू लहराकर उन्हें भी डराने की कोशिश कर रहा है। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक महिला का नाम गीता दास और उसके पति का नाम सुभाष दास है। सुभाष दास को गंभीर हालत में निकालकर लोकल सागर दत्ता हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके हालत गंभीर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गीता दास और सुभाष दास पति-पत्नी हैं, लेकिन इस घटना की वजह अभी पता नहीं चली है। खरदा थाने की पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। सुभाष दास ने पत्नी पर क्योें ताबड़तोड़ वार किया, सड़क पर सरेआम हुई इस घटना से लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अब पुलिस की जांच में ही पता चलेगा कि सुभाष दास ने क्यों इस घटना को अंजाम दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *