06 August, 2026 (Thursday)

पति ने बॉयफ्रेंड से कराई 5 बच्चों की मां की शादी, 21 साल पहले जिससे लव मैरिज की, आज उसे कोई और आ गया पसंद

संत कबीरनगर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। यह महिला 5 बच्चों की मां है और 21 साल पहले भी उसने लव मैरिज की थी।
यूपी के संत कबीरनगर में एक असामान्य घटना में एक शख्स ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की कथित रूप से उसके प्रेमी से शादी करा दी। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी का कुछ वक्त से दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया था। जान लें कि यह घटना धनघटा तहसील के डेबरी गांव की है, जहां 21 साल पहले लव मैरिज करने वाले बुद्धिराम निषाद ने अपनी पत्नी फूलमती की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करा दी। ये अनोखी शादी इलाके भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पत्नी के अफेयर को लेकर बार-बार होता था विवाद
बता दें कि फूलमती के 5 बेटा-बेटी हैं, जिनमें 18 साल का एक बालिग बेटा भी शामिल है। परिजन और ग्राम प्रधान अजय निषाद के अनुसार, फूलमती का पिछले कुछ महीने से अवधेश नाम के शख्स से कथित रूप से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दंपति के बीच बार-बार विवाद होता था।

दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी पत्नी
करीब 2 महीने पहले फूलमती, अवधेश के साथ घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन बाद में परिजनों के मनाने पर वापस भी आ गई थी। हालांकि, पति-पत्नी के बीच विवाद जारी रहा, जिसके बाद बुद्धिराम ने अवधेश के साथ फूलमती की शादी कराने का फैसला किया।

शिव मंदिर में कराई गई शादी
परिजनों के मुताबिक, बीते मंगलवार को अशरफपुर गांव में शिव मंदिर में लोकल लोगों की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई, जिसमें बुद्धिराम भी शामिल हुआ। बुद्धिराम ने बातचीत में कहा कि उसने 21 साल पहले फूलमती से लव मैरिज की थी, लेकिन अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है।

रोज-रोज का विवाद नहीं चाहता था- पति
बुद्धिराम ने आगे कहा कि मैं परिवार में रोज-रोज का झगड़ा नहीं चाहता था। इसलिए मैंने उस अवधेश से पत्नी का विवाह कराने का निर्णय किया, जिसके साथ वह रहना चाहती है। वहीं, पुलिस ने कहा कि उसे इस घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। लोकल लोगों ने बताया कि तीनों व्यक्ति निषाद समुदाय से हैं। इससे पहले हाल में कानपुर से खबर आई थी कि बिना तलाक पति दूसरी शादी रचा रहा था और वहां पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंच गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *