05 June, 2026 (Friday)

विवादों में रहा था ऋतिक रोशन का धुरंधर रिव्यू, अब पापा राकेश को जमकर भायी धुरंधर 2, तारीफ में पढ़ी कसीदें

राकेश रोशन को धुरंधर 2 फिल्म खूब पसंद आई है और इसकी जमकर तारीफ भी हो रही है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इसकी तारीफ की है।
धुरंधर 2 बीते 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने 2 दिनों में ही 226 करोड़ रुपयों की कमाई कर इसके सुपरहिट होने के संकेत भी दे दिए हैं। अब ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की है। लेकिन खास बात ये है कि ऋतिक रोशन ने भी पिछले पार्ट धुरंधर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। अब राकेश रोशन ने धुरंधर 2 की तारीफों में कसीदें पढी हैं।

क्या बोले राकेश रोशन?
राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अभी-अभी आदित्य धर की धुरंधर 2 देखी है। ये फिल्म एक रिमाइंडर है हम सभी फिल्म मेकर्स के लिए कि हम रुकें, अवलोकन करें और बॉलीवुड सिनेमा के फैब्रिक को बदलने का प्रयास करें। आदित्य धर ने एक नए युग की शुरुआत की है। इसे एक चेतावनी की तरह नहीं लिया जाना चाहिए बल्कि एक सफल और प्रेरणादायक प्रयोग के तौर पर लिया जाना चाहिए जिसने एंटरटेनमें की दुनिया पर गहरा असर डाला है। आदित्य धर ने उम्मीदों से परे जाकर अपनी कला दिखाई है। भगवान आपको और भी शक्ति दे आदित्य धर।’
विवादों में रहा था ऋतिक रोशन का धुरंधर रिव्यू
इससे पहले धुरंधर फिल्म का रिव्यू जब ऋतिक रोशन ने किया था तो काफी चर्चा में रहे थे। ऋतिक ने धुरंधर को एक बेहतरीन और कमाल की फिल्म बताया था। साथ ही ये भी कहा था कि हो सकता है कि वे इस फिल्म की पॉलिटिक्स से सहमत न हों लेकिन फिर भी ये कमाल की कहानी है। इसके बाद ऋतिक को लोगों ने खूब ट्रोल किया था। साथ ही लोगों ने ऋतिक की फिल्म वॉर 2 को भी बुरा भला कहते हुए उन्हें न ही बोलने की सलाह दी थी। हालांकि ऋतिक रोशन ने इसके बाद किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी थी। ऋतिक ने अभी तक धुरंधर 2 का रिव्यू शेयर नहीं किया है। वहीं फिल्मी दुनिया के सितारों का भी दिल धुरंधर ने जीता है और डायरेक्टर आदित्य धर के कायल हुए हैं। फिल्मी दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने धुरंधऱ 2 की भी जमकर तारीफ की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed