05 June, 2026 (Friday)

बंद नाक और गले में खराश, कैसे मिलेगा जल्दी आराम, अपनाएं कुछ घरेलू रामबाण इलाज

Relief from blocked nose and sore throat: सर्दी जुकाम होने पर नाक का बंद हो जाना या फिर गले में खराश पैदा हो जाना आम बात है। आइए इस तरह की समस्याओं से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं।
जब नाक बंद हो जाती है या फिर गले में खराश होने लगती है, तब बहुत चिड़चिड़ापन महसूस होने लगता है। बंद नाक और गले में खराश से छुटकारा पाने के लिए आपको दवाइयां खाने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस तरह की समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं। आज हम आपको जिन घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, वो आपके गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं- हल्दी वाले दूध में औषधीय गुणों से भरपूर अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। अगर आप रात में हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो आपके गले में महसूस होने वाली खराश और दर्द काफी हद तक कम हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बंद नाक या फिर गले में खराश होने पर कोशिश करनी चाहिए कि खूब तरल पदार्थों का सेवन किया जाए।

अदरक शहद की चाय- क्या आप जानते हैं कि अदरक-शहद की चाय आपके गले के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? बंद नाक और गले में खराश होने पर अदरक शहद की चाय पीने की सलाह दी जा सकती है। शहद का पानी भी गले पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। इसके अलावा जब भी पानी का सेवन करें, तो पानी को हल्का गर्म कर लीजिए जिससे गले की खराश को कम किया जा सके। साथ ही आप गर्म सूप भी पी सकते हैं।

गौर करने वाली बात- नमक के पानी से गरारे जरूर करें। एक दिन में 2 से 4 बार नमक के पानी से गरारे करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इसके अलावा बंद नाक और गले में खराश होने पर भाप लेने की सलाह भी दी जाती है। स्टीम लेने से आपको काफी जल्दी आराम मिल सकता है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करने के बाद भी अगर आपको राहत नहीं मिल पा रही है, तो आपको एक बार डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *