05 June, 2026 (Friday)

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कई गाड़ियों की टक्कर, 7 की मौत

: बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में शुकवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई.

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई. एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसकी वजह से भीषण दुर्घटना हो गई. कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

ओवरस्पीडिंग से हादसा 6 कोथनूर निवासी मृत
वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुई है. हादसे में मरने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवार को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *