27 June, 2026 (Saturday)

लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत: सूरत में मनीषा ने पार्टनर को चाकू घोंपकर मार डाला; राजकोट में फंदे से लटकी मिलीं AAP नेता

सूरत में एक महिला ने रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर दी। आरोपी महिला और मृतक पिछले 8 साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
गुजरात के सूरत में लिव इन रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया। घरेलू कलह, बेरोजगारी, ओर रोज के झगड़े से परेशान एक महिला ने अपने ही पार्टनर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में मामला सामान्य मौत या हादसे जैसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का पर्दाफाश हो गया।

क्या है पूरा मामला?
सूरत डीसीपी ने बताया कि इच्छापोर इलाके में मंगलवार रात 8 बजे मृतक रामरतन यादव उर्फ राजू बेसुध अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। राजू पिछले 8 वर्षों से मनीषा के साथ लिव इन रह रहा था। दोनों पति पत्नी की तरह साथ रहते थे, हालांकि कानूनी रूप से दोनों का विवाह नहीं हुआ था। राजू के पास कोई स्थायी नौकरी नहीं थी, कभी रोजगार मिले कभी न मिले, जिसे घर में आर्थिक तंगी बनी रहती थी। इसी वजह से दोनों के बीच दोनों के बीच विवाद ओर मारपीट होती थी।

आलू छीलने वाले चाकू से उतारा मौत के घाट
घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। राजू ने रोज की तरह मनीषा के साथ मारपीट और गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। खुद को बचाने के लिए मनीषा पीछे की ओर भागी, लेकिन राजू ने उसे पकड़ लिया ओर मारपीट करने लगा। उसी दौरान मनीषा के हाथ में आलू छिलने वाले चाकू आ गया। गुस्सा, डर ओर रोज की परेशानी से तंग आकर राजू पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद पड़ोसियों ने राजू को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पुलिस ने पहले आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने मनीषा से गहन पूछताछ शुरू की। पहले तो मनीषा ने स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन लगातार पूछताछ के दौरान वह टूट गई और पूरी घटना को स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि रोज की मारपीट से तंग आ गई थी और खुद के बचाव के लिए उसने राजू को चाकू मारा था।

फ्लैट में फंदे से लटकी मिलीं AAP नेता
वहीं, राजकोट के जेतपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ चुकी 23 वर्षीय एक महिला का शव किराये के फ्लैट में फंदे से लटका मिला। महिला के परिजन का आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर ने उसकी हत्या की है। मृतका की पहचान नंदिनी बोसामिया के रूप में हुई है। 22 जून की शाम को गोंडल चौराहे के पास स्थित अपने फ्लैट में पंखे से उसका शव लटका हुआ मिला।

शादीशुदा असलम के साथ रह रही थीं नंदिनी
पुलिस के अनुसार, राजकोट जिले के जेतपुर की रहने वाली बोसामिया पिछले करीब एक साल से शादीशुदा असलम हुसैन समा नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। ACP बी जे चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि महिला इस बात से परेशान थी कि समा अक्सर जूनागढ़ में अपनी पत्नी से मिलने जाता था। पुलिस ने बताया कि वह पिछले एक साल से असलम समा के साथ लिव-इन में रह रही थी। समा पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए वह अक्सर अपनी पत्नी से मिलने जाता था, जिससे बोसामिया परेशान रहती थी। वह इससे काफी आहत थी और ऐसा लगता है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed