07 March, 2026 (Saturday)

Holi Stock Market Holiday: शेयर बाजार में 3 मार्च को रहेगी होली की छुट्टी, 4 मार्च को खुलेंगे बाजार

शेयर बाजार एक्सचेंजों द्वारा तय की गई होली की छुट्टी की तारीख को लेकर निवेशकों ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होने की वजह से भारत में ज्यादातर जगहों पर 4 मार्च को होली (रंगों वाली) मनाई जाएगी।
मार्च 2026 में घरेलू शेयर बाजार शनिवार और रविवार के अलावा अलग-अलग त्योहारों के लिए 3 दिन के लिए बंद रहेंगे। मार्च में होली, श्री राम नवमी और श्री महावीर जयंती के मौके पर घरेलू शेयर बाजार एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई में कामकाज नहीं होगा। एनएसई और बीएसई द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, शेयर बाजार में मंगलवार, 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। इसके बाद, महीने के आखिर में गुरुवार, 26 मार्च को श्री राम नवमी और मंगलवार, 31 मार्च को श्री महावीर जयंती की वजह से बीएसई और एनएसई की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि इस साल भारत में ईद-उल-फितर शनिवार, 21 मार्च को मनाया जाएगा। इसलिए बाजार को अलग से छुट्टी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
4 मार्च को होली के दिन खुलेंगे शेयर बाजार
शेयर बाजार एक्सचेंजों द्वारा तय की गई होली की छुट्टी की तारीख को लेकर निवेशकों ने सवाल उठाए हैं। दरअसल, मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण होने की वजह से भारत में ज्यादातर जगहों पर 4 मार्च को होली (रंगों वाली) मनाई जाएगी। बताते चलें कि इस साल घरेलू शेयर बाजार के लिए मार्च ऐसा महीना है, जब एक महीने में शनिवार और रविवार के अलावा त्योहारों की 3 छुट्टियां पड़ रही हैं। बताते चलें कि इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर बाजार सिर्फ 1 दिन के लिए बंद रहा था, जबकि फरवरी में बाजार में सभी दिन कामकाज हुआ। अगर इस महीने ईद-उल-फितर भी शनिवार के बजाय शुक्रवार को पड़ता तो ये छुट्टियां बढ़कर 4 हो सकती थीं।

MCX और NCDEX में कब रहेगी होली की छुट्टी
जहां एक तरफ, 3 मार्च को BSE और NSE में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं दूसरी ओर, MCX पर 3 मार्च को शाम के समय ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। बीएसई और एनएसई की तरह, एमसीएक्स में भी 3 मार्च को ही होली की छुट्टी रहेगी। एमसीएक्स पर 3 मार्च को सुबह 09.00 बजे से लेकर शाम 05.00 बजे तक कारोबार बंद रहेगा। हालांकि, शाम 05.00 बजे से 11.30/11.55 बजे तक सामान्य कारोबार चलता रहेगा। होली के दिन, यानी 4 मार्च को MCX पर भी बाकी दिनों की तरह सामान्य कारोबार जारी रहेगा। वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) 3 मार्च को पूरे दिन बंद रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *