24 June, 2026 (Wednesday)

मुजफ्फरपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: विदेशी शराब की खेप के साथ पकड़ी गई ‘लेडी तस्कर’, उत्पाद टीम से सरेआम हाथापाई, वीडियो वायरल!

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी में भारी हंगामा देखने को मिला। महिला तस्कर ने उत्पाद टीम के साथ हाथापाई की। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

High voltage drama in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर द्वारा हंगामा और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भीखनपुर वार्ड संख्या-7 में छापेमारी की। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। टीम जब आरोपी महिला पूजा कुमारी को हिरासत में लेने पहुंची, तो उसने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की।
पति-पत्नी चला रहे थे शराब का कारोबार
जांच में सामने आया कि महिला अपने पति रितेश कुमार के साथ मिलकर अवैध शराब का कारोबार चला रही थी। रितेश कुमार जहां शराब की खेप लाने का काम करता था, वहीं पूजा कुमारी इलाके में उसकी बिक्री और नेटवर्क संभालती थी। छापेमारी के दौरान रितेश मौके से फरार हो गया। हंगामे के दौरान मौजूद लोगों में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला टीम के साथ उलझती दिखाई दे रही है। उत्पाद निरीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई, कि अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर वार्ड संख्या 7 में रितेश कुमार नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है।
भारी मात्रा में विदेशी शराब की गई बरामद
सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान एक महिला पूजा कुमारी वहां पर मौजूद थी जिसके घर के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया। अन्य स्रोतों से भी यह जानकारी प्राप्त हुई, कि पूजा कुमारी नामक महिला ही अपने पति रितेश कुमार के साथ मिलकर शराब की बिक्री करती है। जिसके बाद विधिवत जपती सूची बनाकर शराब को जप्त करते हुए पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया और उसी क्रम में महिला शराब तस्कर उत्पाद विभाग में कार्यरत गृह रक्षक से हाथापाई करने लगी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed