05 June, 2026 (Friday)

गुजरात में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, सरकार की लोगों से अपील-‘अफवाहों से दूर रहें’

गुजरात सरकार ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगाने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
गुजरात सरकार का कहना है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद है। ऐसे में लोगों को पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर भविष्य के लिए पेट्रोल-डीजल जमा करने की जरूरत नहीं है। गुजरात के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में सोमवार को राज्य सरकार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसके जरिए आम जनता को भरोसा दिलाा गया कि राज्य में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अपर मुख्य सचिव मोना खंधार ने कहा कि राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा राज्य में पर्याप्त ईंधन का ‘बफर स्टॉक’ भी उपलब्ध है, जिससे किसी प्रकार की घबराहट या जल्दबाजी की आवश्यकता नहीं है।गुजरात सरकार का कहना है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद है। ऐसे में लोगों को पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लगाकर भविष्य के लिए पेट्रोल-डीजल जमा करने की जरूरत नहीं है। गुजरात के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में सोमवार को राज्य सरकार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने संयुक्त बयान जारी किया है। इसके जरिए आम जनता को भरोसा दिलाा गया कि राज्य में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
पंप बंद करने वालों पर होगा एक्शन
अपर मुख्य सचिव ने आगे कहा कि कुछ स्थानों पर पेट्रोल और डीजल की कमी संबंधी खबरें केवल अफवाह हैं। यदि कोई डीलर भंडार उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर पंप बंद रखता है या जनता को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनें न लगाएं
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के स्टेट नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक संजीब कुमार बेहेरा ने कहा कि गुजरात के सभी पेट्रोल-डीजल डिपो और टर्मिनलों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। इसलिए नागरिकों को पेट्रोल पंपों पर कतारें लगाने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें किसी भी समय आवश्यक मात्रा में ईंधन प्राप्त होगा। भारत पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि तेल कंपनियों ने आपूर्ति के घंटों में वृद्धि की है और भंडार भी बढ़ाया गया है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों या भ्रामक संदेशों से प्रभावित होकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। गुजरात में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भविष्य में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *