किचन गार्डन में उगाएं ये 5 सब्जियां, ताजा-ताजा तोड़कर खाएं
गर्मी में भिंडी का सीजन होता है। भिंडी का पौधा काफी छोटा होता है इसे आप घर में अपने किचन गार्डन में या किसी गमले में बालकनी में भी उगा सकते हैं। भिंडी का पौधा तेजी से बढ़ता है और कुछ दिनों में ही भिंडी आने लगती हैं।
घर में टमाटर के पौधे भी लगाए जा सकते हैं। टमाटर भी आसानी से उगने वाली सब्जी है। इसका पौधा किसी गमले में भी लगाया जा सकता है। आप इसे किचन गार्डन में भी लगा सकते हैं। कुछ ही दिनों में हरे लाल टमाटर आने लगेंगे।
गर्मी में खीरा भी खूब आता है। खीरा का पौधा जल्दी तैयार हो जाता है। आप इसे किसी भी तार, रस्सा या जमीन में फैला सकते हैं। खारी की बेल होती है और बहुत जल्दी खीरा आने लगते हैं। घर में इसे उगाया जा सकता है।
लौकी और तोरई तो किसी भी सीजन में उग जाती हैं लेकिन गर्मी का मौसम अच्छा होता है। आप किचन गार्डन या फिर घर का बालकनी में किसी गमले में लौकी तोरई की बेल लगा सकते हैं। आपका पौधा कुछ दिनों में ही हरी सब्जियां देने लगेगा।
घर में आसानी से उगने वाली सब्जियों में हरी मिर्च भी शामिल है। हरी मिर्च का 1 पौधा ही आपको इतनी मिर्च देगा कि आप पूरे सीजन खा सकते हैं। बाजार से खरीदने की बजाय घर में हरी मिर्च उगाकर खाएं। ये पौधा आसानी से छोटे गमले में भी हो जाता है।
इन दिनों करेला का भी सीजन है। करेला का पौधा किसी भी गमले में आसानी से उगल जाता है। करेला की बेल को आप बालकनी के जाल पर फैलाकर सब्जी उगा सकते हैं। रसोई के बगीचे में भी ये आसानी से हो जाने वाला पौधा है।
