18 June, 2026 (Thursday)

दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर: आज से 42 जगहों पर लगेंगे कैंप, राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक, एक ही जगह पर मिलेंगी सभी सेवाएं

दिल्ली में अब एक ही जगह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार आज से 20 जून तक 42 जगहों पर जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर रही है। इन शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।
दिल्लीवासियों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें अब एक छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं मिलेंगी। दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविरों का आयोजन करेगी, जहां लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे और उनमें रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इन शिविरों में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को अलग-अलग दफ्तरों केचक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सीएम ने कहा, “जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले।”

हर समस्या का होगा समाधान
उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को इन शिविरों में भाग लेने और मौके पर ही अधिकतम मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्यादातर शिविर विद्यालय परिसरों में लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को सुविधाजनक और सुलभ स्थान उपलब्ध हो सके। इन शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जल कनेक्शन सहित अनेक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निपटारा किया आएगा।

इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ-
पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जनधन खाता, लखपति बिटिया योजना, पीएम उदय योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आधार पंजीकरण काउंटर।
टैलेंट हब- हौसलों की उड़ान, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, गृह कर संबंधी, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, एमएसएमई/ उद्योगों के लिए ऋण सुविधा, एक पेड़ मां के नाम, SC/ST योजनाएं (स्कॉलरशिप, उच्च शिक्षा अध्ययन सहायता, जाति प्रमाण पत्र आदि)।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विधवा पुत्री विवाह सहायता, पानी का लेट बिल जुर्माना माफी योजना व अवैध कनेक्शन नियमितिकरण, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित अन्य पेंशन से संबंधित मामले, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड।
योजनाओं का लाभ उठाने के साथ हर परेशानी भी दूर
शिविर में केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही इसके लिए आवेदन भी कर सकेंगे। इन योजनाओं का लाभ उठाने में किसी पात्र व्यक्ति को आने वाली परेशानी भी दूर की जाएगी। पानी के गलत बिल के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता परेशान हैं। बिल में सुधार नहीं होने के कारण लोग पानी बिल जुर्माना माफी योजना का लाभ लेने से वंचित हैं। शिविर में इनकी परेशानी भी दूर की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed