06 June, 2026 (Saturday)

CSK के लिए चौथे मैच से पहले आई गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी मैदान पर वापसी के लिए तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत अब तक काफी निराशाजनक रही है, जिसमें उन्होंने तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब उनको चौथे मैच से पहले एक अच्छी खबर अपने स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर मिली है।
इंडियन प्रीमियर लीग के खिताब को अब तक 5 बार अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए 19वें सीजन का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं हुआ है। सीएसके ने अब तक इस सीजन में कुल तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन की शुरुआत होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कई अहम खिलाड़ी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे थे, जिसमें एक नाम साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का भी शामिल है, जिनको लेकर अब राहत भरी खबर सीएसके के लिए सामने आई है जो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।

आप सभी से 11 अप्रैल को मुलाकात होगी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कुछ खिलाड़ी जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस भी शामिल थे, वह चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद फैंस के सवालों का जवाब भी दिया, इसी में जब डेवाल्ड ब्रेविस से फैंस ने कोई संदेश देने के लिए कहा कि तो उन्होंने कहा कि आप सभी से 11 तारीख को मुलाकात होगी… हर मैच में, हम जहाँ कहीं भी खेलेंगे। बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस को सीजन का आगाज होने से पहले साइड स्ट्रेन इंजरी हो गई थी, जिसके चलते वह शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद जानकारी दी थी कि ब्रेविस के अगले मैच से वापसी के लिए लगभग तैयार हैं, लेकिन हमें देखना होगा कि उनकी रिकवरी कैसी है। बता दें कि डेवाल्ड ब्रेविस को सीएसके की टीम ने मौजूदा सीजन के लिए 2.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।पिछले सीजन ब्रेविस ने बल्ले से दिखाया था कमाल
डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर बात की जाए तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पिछले आईपीएल सीजन में मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें वह 180 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 225 रन बनाने में कामयाब रहे थे। ऐसे में इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों में ब्रेविस की कमी साफतौर पर सीएसके के बल्लेबाजी क्रम में देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अपना अगला मुकाबला 11 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed