Gold Silver Price: MCX पर सोने की कीमत में उछाल, चांदी ने मारी लंबी छलांग; जानिए क्या है आज का भाव?
भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई यह तेजी निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ नए स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने तो जोरदार उछाल दिखाकर बाजार का मूड ही बदल दिया।
Hindi Newsपैसाबिज़नेसGold Silver Price: MCX पर सोने की कीमत में उछाल, चांदी ने मारी लंबी छलांग; जानिए क्या है आज का भाव?

Edited By: Shivendra Singh
Published : Feb 27, 2026 10:18 am IST, Updated : Feb 27, 2026 10:18 am IST
भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई यह तेजी निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ नए स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने तो जोरदार उछाल दिखाकर बाजार का मूड ही बदल दिया।
सोना-चांदी का भाव- India TV Paisa
Photo:CANVA
सोना-चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ सत्रों से जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब रौनक लौटती दिख रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो बाजार की ताजा चाल को समझना बेहद जरूरी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना-चांदी की कीमतों पर जोरदार रिकवरी देखी गई। विशेष रूप से चांदी ने एक बार फिर अपनी चमक से निवेशकों को हैरान कर दिया है, जहां कीमतों में ₹6000 के करीब की भारी बढ़त दर्ज की गई।
Hindi Newsपैसाबिज़नेसGold Silver Price: MCX पर सोने की कीमत में उछाल, चांदी ने मारी लंबी छलांग; जानिए क्या है आज का भाव?
Gold Silver Price: MCX पर सोने की कीमत में उछाल, चांदी ने मारी लंबी छलांग; जानिए क्या है आज का भाव?
भारी गिरावट के बाद सोने-चांदी में आई यह तेजी निवेशकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ नए स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी ने तो जोरदार उछाल दिखाकर बाजार का मूड ही बदल दिया।
सोना-चांदी का भाव-
सोना-चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ सत्रों से जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब रौनक लौटती दिख रही है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो बाजार की ताजा चाल को समझना बेहद जरूरी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना-चांदी की कीमतों पर जोरदार रिकवरी देखी गई। विशेष रूप से चांदी ने एक बार फिर अपनी चमक से निवेशकों को हैरान कर दिया है, जहां कीमतों में ₹6000 के करीब की भारी बढ़त दर्ज की गई।
MCX पर सोना ₹1.60 लाख के पार
हफ्ते के कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में मामूली लेकिन स्थिर बढ़त देखी गई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना MCX पर करीब ₹371 यानी 0.23% की तेजी के साथ ₹1,60,080 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले सत्र में हुई भारी बिकवाली के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर जमकर खरीदारी की, जिससे सोने को ₹1.60 लाख के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर टिके रहने में मदद मिली।
चांदी ने पकड़ी ‘रॉकेट’ जैसी रफ्तार
सोने के मुकाबले चांदी में आज कहीं अधिक उत्साह देखने को मिला। मई वायदा चांदी ₹5,967 यानी 2.23% की जबरदस्त उछाल के साथ ₹2,73,920 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी में आई इस तेजी के पीछे औद्योगिक मांग और वैश्विक संकेतों का बड़ा हाथ माना जा रहा है। पिछले सत्र में चांदी में भारी गिरावट देखी गई थी, जिसे लंबी अवधि के निवेशकों ने ‘खरीदारी के मौके’ के रूप में इस्तेमाल किया।
ग्लोबल मार्केट से मिली मजबूती
भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अमेरिका में अप्रैल डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स 5,186.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। ग्लोबल मार्केट में डॉलर की स्थिति और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोने को एक सेफ हेवन के रूप में देखा जा रहा है।