05 June, 2026 (Friday)

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू में लगी भयावह आग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिख रहा धुएं का गुबार

इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग से उठता घना धुआं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक दिखाई दिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह एक फ्लैट में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी इस आग का धुआं देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। अभी तक 6 फ्लैट आग की चपेट में आ चुके हैं।
सोसायटी में मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के अनुसार, गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी है। आग लगने से पूरी सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आग से उठता घना धुआं इतना ऊंचा था कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था, जहां से लोगों ने इस भयावह घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
फ्लैट से निकल रहा धुएं का गुबार
आग लगते ही तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के दौरान उस फ्लैट में कोई था या नहीं ये भी अभी पता नहीं चल सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *