Gehana Vasisth एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए कलाकारों को देती थीं इतनी फीस, एक्ट्रेस ने जुटाए लाखों रुपये
मशहूर टीवी और वेब सीरीज अभिनेत्री गहना वशिष्ठ इन दिनों मुंबई पुलिस की हिरासत में हैं। बीते शनिवार को उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम के प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि वह एडल्ट वीडियो बनाती और अपनी वेबसाइट पर शेयर करती हैं। उन्हें बुधवार तक पुलिस हिरासत में रखा गया है। जहां पुलिस गहना वशिष्ठ से पूछताछ करी है। ऐसे में पुलिस ने उनको लेकर बड़ा खुलासा किया है।
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस को जांच में पता चला है कि गहना वशिष्ठ स्ट्रग्लिंग कलाकारों को रुपयों का लालच देकर एडल्ट वीडियो शूट करवाती थीं। इतना नही वह इन कलाकारों को एक शूट के लिए 15- 20 हजार रुपये तक की फीस देती थीं। वहीं पुलिस को इस बात का भी शक है कि गहना वशिष्ठ के तीन बैंक अकाउंट में जमा 36 लाख रुपये एडल्ट वेबसाइट के सब्सक्राइब के जरिए ही जुटाए हैं।
वहीं गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी के समय मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गहना ने 87 एडल्ट वीडियो बनाए हैं और उन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। इन्हें देखने के लिए गहना वशिष्ठ ने पेड सब्सक्रिप्शन भी रखा हुआ था, जिसके लिए 2000 रुपये भुगतान करने होते हैं। खबर के मुताबिक गहना वशिष्ठ का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर एडल्ट वीडियो बनाया करती थीं।
वहीं दूसरी ओर गहना वशिष्ठ की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है।
टीम ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘गहना वशिष्ठ एक साल में चार बार दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्थमा की बीमारी है और उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक है। मुंबई पुलिस को मानवीय आधार पर उनके साथ पेश आना चाहिए। वह अपराधी नहीं है। उनका इन एडल्ट वेबसाइट्स से कोई लेना-देना नहीं है।’
आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात में अभिनय करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। गहना वशिष्ठ ने लंबे समय तक मॉडलिंग की। साल 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। साथ ही कई ब्रांड्स के लिए के लिए भी काम किया। गहना वशिष्ठ एकता कपूर की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ और उल्लू ऐप के कई शोज में काम कर चुकी हैं।
