05 June, 2026 (Friday)

गैंगरेप का वीडियो बनाकर 4 लड़के दो साल तक लूटते रहे अस्मत, अब क्लिप कर दिया वायरल

राजस्थान के अलवर में एक युवती से दो साल तक गैंगरेप का मामला सामने आया है। वीडियो बनाकर चार आरोपी पिछले महीने तक ब्लैकमेल करते हुए उसकी अस्मत लूटते रहे। पीड़िता पुलिस के पास भी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने की वजह से वह दरिंदों की चंगुल में फंसी रही।  अब जब आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया तो पीड़िता एक बार फिर पुलिस के पास पहुंची तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने गुरुवार को किडनैपिंग और गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है जो इन दिनों पीड़िता को परेशान कर रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने मई 2019 में भी मालाखेड़ा पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। तब से ही मुख्य आरोपी विकास और अन्य ब्लैकमेलिंग के जरिए उसके साथ गैंगरेप करते आ रहे थे। वह पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *