06 June, 2026 (Saturday)

पंजाब में बस पलटने से चार की मौत,75 लोग घायल

जलालाबाद में आज सुबह मंडी रोड़ा वाली से जलालाबाद आ रही एक मिनी बस के मंगलवार को मन्नेवाला गांव के पास पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और 75 अन्य घायल हो गए ।

पुलिस के अनुसार बस की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। बस में करीब 80 यात्री सवार थे जबकि बस में 30 लोगों के बैठने की जगह है। बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 75 विद्यार्थी सवार थे, जो अलग-अलग गांवों से शहर पढ़ने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने बताया की हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर भाग गये। मौके पर पहुंचे विधायक जगदीप कुमार गोल्डी कंबोज और आसपास गांव के लोगों ने घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस ने शवों को सरकारी हस्पताल भेज दिया है और बस ड्राइव के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *