05 June, 2026 (Friday)

कोड़े और 14 महीने जेल… सिंगापुर में भारतीय नर्स को क्यों मिली ये सजा?

सिंगापुर के रैफल्स अस्पताल में कार्यरत एक भारतीय नर्स को युवक से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी ठहराया गया है. नर्स एलीप शिवा नागू को अदालत ने 14 महीने की जेल और दो कोड़ों की सजा सुनाई है. उसने डिसइनफेक्ट करने के बहाने इस घटना को अंजाम दिया था और अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
सिंगापुर के रैफल्स अस्पताल में नर्स का काम करने वाली भारतीय महिला पर युवक के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था. पूरे मामले की सुनवाई कोर्ट में होने के बाद भारतीय नर्स को दोषी ठहराया गया है. इसको लेकर कोर्ट ने नर्स को 14 महीने की जेल की सजा सुनवाई है. इसके साथ ही दो कोड़े मारने का फैसला भी सुनाया है.

भारतीय नर्स एलीप शिवा नागू को सिंगापुर में अस्पताल के एक युवक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 1 साल 2 महीने की जेल और दो कोड़ों की सजा सुनाई गई है. उसने डिसइनफेक्ट करने का बहाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया था. मामला सामने आने के बाद ही नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला नर्स ने कोर्ट में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. इसके बाद ही कोर्ट की तरफ से फैसला सुनाया गया है. शुक्रवार को कोर्ट ने मामले की पूरी सुनवाई करने के बाद फैसला सुनाया है. इसके अनुसार उसे कुल 14 महीने की जेल की सजा दी गई है.

अदालत को बताया गया कि इस अपराध के कारण पीड़ित को घटना की यादें ताज़ा हो गईं. हालांकि पीड़ित के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कोर्ट में पीड़िता के वकील ने क्या बताया?
उप लोक अभियोजक यूजीन फुआ ने कोर्ट में बताया कि पीड़ित 18 जून को अपने दादा से मिलने नॉर्थ ब्रिज रोड स्थित अस्पताल गया था, जो वहां भर्ती थे. शाम करीब 7.30 बजे, पीड़ित एक मरीज के शौचालय में घुसा और जब वह शौचालय इस्तेमाल कर रहा था, तो एलीप ने अंदर झांका था.

आगे बताया कि पीड़ित को डिसइनफेक्ट करने के बहाने, एलीप ने उसके हाथ पर साबुन लगाया और उसके साथ छेड़छाड़ की. अदालत को बताया गया कि चौंका हुआ पीड़ित सदमे में होने के कारण हिल-डुल नहीं पाया.

बाद में पीड़ित अपनी इस दरिंदगी के बाद अपने दादा के बिस्तर के पास लौट आया था. इस पूरे मामले में 21 जून को केस दर्ज कराया गया था. इसके दो दिन बाद ही नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *