01 September, 2026 (Tuesday)

‘विदेश में बैठा बदमाश भी नहीं बचेगा, गैंग्स जीरो टॉलरेंस नीति को न आजमाएं,’ अंकित बालियान हत्याकांड पर बोले ADG अमिताभ यश

अमिताभ यश ने साफ शब्दों में कहा कि जो भी गैंग्स इस तरीके का काम कर रहे हैं। उनसे स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का परीक्षण बिल्कुल ना करें। वरना हमारी टीम कानून के दायरे में अपना काम करती रहेगी।
अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल शूटरों के खिलाफ उत्तर प्रदेश STF ने बड़ी कार्रवाई की है। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि हत्याकांड में शामिल शूटरों की जानकारी मिलने के बाद उनकी घेराबंदी की गई। इसके बाद शामली में हुई मुठभेड़ में यूपी STF ने दो शूटरों को मार गिराया। इनकी पहचान मोहित और सुमित केे रूप में हुई है।

अमिताभ यश ने कहा कि हत्याकांड में शामिल बदमाशों की पहचान और उनकी भूमिका की जानकारी STF को मिली थी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला बदमाश भी गोगी गैंग से जुड़ा है। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और जो भी बदमाश विदेश में बैठा हो या कहीं और छिपा हो, उसे पकड़कर लाया जाएगा।

‘रंगदारी बढ़ाने के लिए हत्याकांड को दिया अंजाम’
ADG ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट था कि जिस गाने को लेकर विवाद खड़ा किया गया, उसे अंकित बालियान ने सिर्फ अभिनय के तौर पर किया था। गाना उन्होंने लिखा नहीं था। इसके बावजूद उनकी हत्या किया जाना यह दिखाता है कि बदमाश अपनी रंगदारी और दबदबा बढ़ाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘जीरो टॉलरेंस नीति का परीक्षण न करें’
अमिताभ यश ने गैंग्स को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी गिरोह इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का परीक्षण करने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और STF की टीमें कानून के दायरे में रहकर अपना काम करती रहेंगी।

अखिलेश यादव के बयान पर ADG का जवाब
STF के एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव के राजनीतिक बयान पर अमिताभ यश ने कहा कि पुलिस किसी भी राजनीतिक बयान पर टिप्पणी नहीं करती। हालांकि, उन्होंने STF की कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स अपना काम बेहद प्रोफेशनल तरीके से करती है।

उन्होंने दावा किया कि मुठभेड़ में मारे गए दोनों शूटरों का CCTV फुटेज से प्रॉपर मिलान किया गया है। ADG ने STF को ‘स्पेशल टॉर्चर फोर्स’ कहे जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि STF के सभी ऑपरेशन प्रोफेशनल तरीके से और कानून के दायरे में किए जाते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed