25 February, 2026 (Wednesday)

जयमाल के दौरान प्रेमी ने फिल्मी स्टाइल में दुल्हन को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

: बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आ रही है, जहां शादी के दिन जयमाल के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद दुल्हन अचेत होकर मंच पर ही गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवती को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
चौसा थाना क्षेत्र का है मामला
यह मामला थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली की है, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बलिया के सुलेमनपुर से बारात आई थी। शादी की रस्में चल रही थी। स्टेज पर जयमाल हो रही थी इसी दौरान आरोपी स्टेज पर चढ़ गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी, दुल्हन आरती का प्रेमी और पड़ोसी था।
वाराणसी रेफर किया गया
वहीं इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *