06 June, 2026 (Saturday)

दुमही ने 94 रनों से बेदुपार को हराया जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता

(कुशीनगर )।मंगलवार को दुदही विकास खंड के दुमही में श्री देवामन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित जेएमडी टी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दुमही ने बेदुपार को पराजित कर अगले दौर में जगह बना लिया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमही की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर विरोधी टीम को जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी बेदुपार की पूरी टीम 7 वेंओवर में 50 रन के स्कोर पर आलआउट हो गई। इस प्रकार दुमही ने 94 रनों से मैच जीतकर कर अगले दौर में जगह बना ली। 91 रन बनाने वाले बल्लेबाज दिलीप मैन आफ दि मैच चुने गए।
रंजन सिंह व सत्येंद्र खरवार पिंकू ने अंपायरिंग, दिलीप खरवार व विकास तिवारी ने स्कोरिंग तथा प्रिंस शुक्ल व  सोनू ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पारसनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथिगण प्रेम तिवारी, अजय सिंह, सुदामा कन्नौजिया, अनिल शर्मा, दुर्गेश खरवार, हीरालाल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ बबलू तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, पप्पू तिवारी, दहारी चौहान, ओमप्रकाश, टीपू, बुलेट, हिमांशु, आदित्य, सर्वेश, रामू, मंगरु, विकास, अरविंद, विशाल, नंदू तिवारी,  हरेंद्र पटेल, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, नेहरु आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *