06 June, 2026 (Saturday)

डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट आज होगी जारी, इस तारीख तक लें प्रवेश

दिल्ली यूनिवर्सिटी आज विभिन्न अंडरग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। यह लिस्ट आज यानी कि 13 नवंबर, 2021 को du.ac.in पर लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट के तहत स्टूडेंट्स को 14 और 15 नवंबर, 2021 की रात 11:59 बजे तक प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे छात्र जल्द ही du.ac.in पर जारी होने वाली जारी होने वाली सूची की जांच कर सकते हैं। इसके अनुसार दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए सर्वश्रेष्ठ चार अंकों के आधार पर मेरिट-आधारित सीटों के लिए विशेष ड्राइव कट ऑफ सूची जारी की जाएगी। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत लगभग 70,000 सीटें प्रदान करता है। इसके तहत मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तो पांचवी लिस्ट जारी होने के बाद से आधी से ज्याद सीटें भरी जा चुकी हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश शुल्क का भुगतान उनकी संबंधित सीटों की पुष्टि के लिए 16 नवंबर, 2021 को शाम 5 बजे तक किया जाना चाहिए।अंतिम तिथि बीतने के बाद फीस स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अलावा, जो लोग पांचवीं कट ऑफ सूची के तहत अर्हता प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें विशेष रूप से बीएससी, बीए और बीकॉम प्रोगाम के लिए डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021 सूची की जांच करने की सलाह दी जाती है।

DU Special Drive Cut Off 2021: कटऑफ ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

यूजी की स्पेशल ड्राइव कट ऑफ की जांच करने वाले स स्टूडेंट्स सको बसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए ‘एडमिशन 2021’ सेक्शन में जाएं।यूजी प्रवेश अनुभाग के तहत ‘डीयू स्पेशल ड्राइव कट ऑफ 2021’ चुनें। (लिंक शीघ्र ही सक्रिय किया जाएगा)अलग-अलग स्ट्रीम वाइज कट ऑफ लिस्ट देखें और डाउनलोड करें।

इसके अलावा, समेकित सूची का एक प्रिंटआउट लें और इसके बाद इसके अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *