05 June, 2026 (Friday)

‘मेरे बारे में ये गलत अफवाह मत फैलाए’; पैट कमिंस ने खुद को लेकर किए गए दावे को ठहराया झूठा

ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी जिसमें पैट कमिंस का नाम भी शामिल है उनको लेकर एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि वह साल 2028 में बिग बैश लीग को छोड़कर NOC लेकर जनवरी महीने में होने वाली SA20 में खेलने का विचार कर रहे हैं।
वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में टी20 लीग का दबदबा हर साल बढ़ते हुए देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अब कई बड़े खिलाड़ी अपने देश के लिए खेलने की जगह इन लीग को अधिक तरजीह देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को लेकर द एज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह अब बिग बैश लीग को छोड़कर साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग को चुन सकते हैं। इस रिपोर्ट में मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस सहित कई सीनियर खिलाड़ियों के नामों का जिक्र किया गया है जो साल 2028 से अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी लेने पर विचार कर रहे हैं, ताकि वह बीबीएल की जगह जनवरी में होने वाली इस टी20 लीग में खेल सके। वहीं इस रिपोर्ट में किए गए दावे को लेकर पैट कमिंस ने भी जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई जिसमें उन्होंने इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया।
ये पूरी रिपोर्ट मनगढ़ंत है
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को लेकर इस रिपोर्ट में किए गए दावों में बताया गया कई बड़े प्लेयर्स विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में लगभग 10 करोड़ रुपये के करीब कमा रहे हैं, जो बीबीएल में मिलने वाली रकम से कहीं अधिक है। आने वाले समय में अगर ये अंतर और बढ़ता है तो इस स्थिति में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने कई बड़े स्टार खिलाड़ियों को बनाए रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पैट कमिंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि SA20 एनओसी और द हंड्रेड के ऑफर को लेकर आपने जो कुछ इस रिपोर्ट में मेरे बारे में लिखा है वह सब पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *