03 July, 2026 (Friday)

दिल्ली-NCR में रहते हैं? तो सर्विस ऐप से मेड बुलाने से पहले यह खबर पढ़ लें, 55 साल के बुजुर्ग के साथ हो गया कांड

दिल्ली के द्वारका में हुई यह घटना उन सब लोगों को सावधान करने वाली है जो लोग आजकल सर्विस ऐप का इस्तेमाल कर घर में अनजान लोगों को सफाई या अन्य कामों के लिए बुला लेते हैं।
दिल्ली के द्वारका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड को बुलाना एक परिवार को बहुत भारी पड़ गया। मेड ने सफाई करने के बाद घर में उस वक्त मौजूद 55 साल के एक शख्स पर रेप का आरोप लगा कर पुलिस को कॉल कर दिया। इसके बाद पूजा गिरी नाम की इस महिला ने ब्लैकमेलइंग का खेल शुरू किया और पुलिस में शिकायत ना करने की एवज में उस शख्स के बेटे से 5 लाख रुपए की डिमांड की।

पीड़ित के बेटे ने पूजा के पैसे मांगते हुए और उसको पैसे देते हुए की वीडियो बनाई और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। जब पुलिस ने गहन जांच की तो पता लगा इस महिला ने झूठी कॉल पुलिस को की थी और उसका मकसद सिर्फ उस शख्स को ब्लैकमेल करने का था।

सर्विस ऐप मेड का डरावना खेल
ये मामला मंगलवार 30 जून का है और पुलिस ने बुधवार को इस मेड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला पूजा गिरी कापसहेड़ा की रहने वाली है। वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी से जुड़ी हुई है, जो ऑनलाइन ऐप के जरिए घरों में सफाई की सेवाएं प्रदान करती है। मंगलवार दोपहर करीब 12:10 बजे पूजा को ऐप के जरिए द्वारका के ‘चित्रकूट अपार्टमेंट’ में रहने वाले शख्स के घर सफाई का काम अलॉट हुआ था। पीड़ित गुरुग्राम के प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं और उस वक्त घर पर अकेले थे।

बुजुर्ग के बेटे को भी दी धमकी
महिला ने घर की सफाई की और जैसे ही काम खत्म हुआ, उसने एक खौफनाक प्लान रचा। उसने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन (112) पर कॉल करके आरोप लगाया कि जब वह काम खत्म करके जाने लगी, तो शख्स ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने पीड़ित के बेटे से भी संपर्क किया और धमकी दी कि अगर उसने तुरंत 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर पूरे परिवार को जेल भिजवा देगी और समाज में उनकी बदनामी कर देगी।

पीड़ित के बेटे की सूझबूझ ने किया पर्दाफाश
पीड़ित के बेटे ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। उसने पूजा गिरी को पैसे देने के बहाने एक जगह बुलाया। जब पूजा डील के तहत आंशिक रकम के रूप में 2 लाख रुपये ले रही थी, तब पीड़ित के बेटे ने पैसे मांगने और उसे लेने का पूरा वीडियो अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल) में चुपके से रिकॉर्ड कर लिया। फिर उसने तुरंत पुलिस को इस ब्लैकमेलिंग की जानकारी दी। द्वारका सेक्टर-23 पुलिस ने जब मामले की गहन जांच की तो साफ हो गया कि महिला की पीसीआर कॉल पूरी तरह झूठी थी और उसका एकमात्र मकसद परिवार को डराकर मोटी रकम वसूलना था।

पहले भी सफाई करने आ चुकी थी पूजा
पुलिस की जांच में सामने आया कि ये महिला पहले भी इस घर में सफाई के लिए आ चुकी थी। फिलहाल इस महिला को कोर्ट ने ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। उसके पास से ब्लैकमेलिंग के 2 लाख रुपये भी रिकवर किए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed