जिला कौशल विकास समिति डी0एस0सी0 एवं ओजेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न
कुशीनगर। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्दोग को निर्देशित किया कि गोरखपुर सहित देवरिया में अपने विभाग से सम्पर्क स्थापित कर जनपद के इंडस्ट्री को कैसे मैनपावर बढाएं जाय इस पर मेहनत करने की जरूरत बताई गई साथ ही उन्होंने जनपद के वच्चों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्देशित किया गया। उन्होंने 18-30 वर्ष के उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को भी रोजगार/ प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्देश सम्बन्धित को दिये।
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्देशित किया कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कराएं ताकि प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
प्रधानाचार्य आईटीआई ने बताया कि जनपद के शुगर मिलों सहित ऑटो मोबाइल व अन्य छेत्रों में बात कर प्रशिक्षण कराने की कार्यवाही चल रही है, जिसे शीघ्र ही अमल में लाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश, प्रधानाचार्य आईटीआई, उपायुकत उद्दोग सतीश कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारि मनिष कुमार सिंह, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
