29 June, 2026 (Monday)

दिल्ली पुलिस के SI ने महिला को मारा था चांटा, सामने आई पूरे विवाद की वजह, अब तक क्या एक्शन हुआ?

दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक होटल में पूछताछ के दौरान महिला को थप्पड़ मारने वाले सब-इंस्पेक्टर हिमांशु को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से एक महिला को पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा थापड़ मारने का एक मामला सामने आया है। पंचवटी इलाके के एक होटल में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर ने महिला को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।
हथियारबंद महिलाओं की मिली थी झूठी सूचना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह पूरा विवाद बीते सप्ताह देर रात पंचवटी इलाके के एक होटल में शुरू हुआ था। पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला का फोन आया और महिला ने कहा कि कुछ हथियारबंद महिलाएं होटल में उसे जान से मारने की नीयत से आयी हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए आदर्श नगर थाना पुलिस तुरंत मोके पर पहुंची। हालांकि, जब पुलिस अधिकारियों ने होटल में पहुंचकर जांच शुरू की तो पाया कि विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। होटल में हथियारबंद महिलाओं की जो बात कही गई थी वो झूठी थी।
पंचवटी में घटनास्थल पर मामले को शांत होता हुआ न देख सब इंस्पेक्टर हिमांशु अचानक अपना आपा खो बैठे और मर्यादाओं का उल्लंघन कर दिया। सब इंस्पेक्टर ने विवाद के दौरान ही एक महिला को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो होटल में मौजूद सीसीटीवन कैमरा में कैद हो गया था, जिसके वायरल होने के बाद ही दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया था। आपको बता दें कि यह पूरा मामला जैसे ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुशासन का पालन न करने और मार्यादा लांघने के आरोप में उपनिरीक्षक हिमांशु का तबादला तुरंत प्रभाव से पुलिस लाइन में कर दिया गया है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि होटल में जो भी घटना हुई थी उसकी कड़ी जांच के लिए एक विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि वास्तविकता का पता चल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *