21 October, 2026 (Wednesday)

यूपी में भी ‘ठठरी बारेंगे’ बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कह दी ये बड़ी बात

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि अब यूपी में भी वह सनातनी झंडा गाड़ेंगे। सनातन का झंडा पूरी धमक के साथ यूपी में लहराएगा। धीरेंद्र ने कहा कि वह संगम में डुबकी लगाकर संतों के चरणों में प्रणाम करेंगे, जिससे जो लोग रामचरितमानस के लिए बोल रहे हैं उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा सिर्फ कैंसर वाले रोगियों को सनातन धर्म से दिक्कत है। बता दें कि सनातन और इस नई आवाज के लिए धीरेंद्र प्रयागराज के लिए निकले हैं। वह रात 3 बजे बागेश्वर धाम आश्रम से प्रयागराज के लिए निकले। मेले में 12 से 3 बजे तक कल उनका दिव्य दरबार सजेगा।

 सनातन का झंडा पूरी दुनिया में धमक के साथ लहराएगा: धीरेंद्र

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘सनातन का झंडा पूरी दुनिया में धमक के साथ लहराएगा। भारत की भूमि उत्तर प्रदेश अद्भुत भूमि है। प्रयागराज जा रहे हैं, संगम का अर्थ ही है जहां सब एक हो जाएं। संगम में डुबकी लगाने का अर्थ है सब में एक हो जाना, अपने आप को सब में मिलाना, संतो के चरणों में मिलाना, वहां भी बहुत बड़ा झंडा गड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि गंगा जमुना सरस्वती के संगम में रामचरितमानस के लिए जो बोल रहे हैं उनके लिए यज्ञ करेंगे। संतो के चरणों में प्रणाम करेंगे कि ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें। भारत को विश्व गुरु बनाने के बाद एक बार फिर मंच से बोलेंगे।

‘ठठरी बारेंगे’ को लेकर क्या बोले धीरेंद्र?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब पूछा गया कि एमपी, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ठठेरी बारेंगे? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल पूरी दुनिया में ठठरी बारेंगे। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज के मेले में 29 जनवरी से शुरू मां शीतला कृपा महोत्सव के आखिरी दिन दिव्य दरबार सजाएंगे। सुबह से हजारों भक्तो की भीड़ दर्शन के लिए खड़ी है। जिन लोगों को 22 दिसंबर को टोकन मिले थे, उन्होंने उनकी परेशानियों का निवारण किया और पेशी की तारीख के लिए भी पर्चा बनाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed