06 June, 2026 (Saturday)

Covid-19 Vaccination: देश में तेजी से हो रहा टीकाकरण, 1.30 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन

देश में तेजी से कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है। अब तक 1.30 करोड़ लोगों से ज्यादा हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें से 65,82,007 हेल्थ वर्कसों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। 18,60,859 हेल्थवर्कसों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जा चुका है। इसके साथ 46,24,181 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का पहला डोज मिला है।

बुजुर्गों को 1 मार्च से लगेगा टीका

60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मार्च यानी सोमवार से टीका लगने लगेगा। देश के सरकारी अस्पतालों में यह मुफ्त लगेगा। इससे संबधित अधिक जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया था कि कोरोना से बचाव की वैक्सीन 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। केंद्र के 60 साल से ज्यादा के मंत्री अगर सरकारी अस्पतालों में टीका लगवाएंगे तो उन्हें इसका दाम चुकाना होगा।

24 फरवरी को केंद्र ने टीकाकरण की गति में सुधार पर ध्यान देने के साथ टीकाकरण ड्राइव की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक की थी।

चार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए 75 फीसद से अधिक पंजीकृत हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स में टीकाकरण किया गया है। जिनमें राजस्थान, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य शामिल हैं।

24 घंटे में 16,738 नए मामले आए सामने

वहीं, आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इस समय कोरोना के उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,51,708 है। इस संख्या में वृद्धि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे कुछ राज्यों में संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि की वजह से हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के 16,738 नए मामले सामने आए हैं और इनमें से 89.57 प्रतिशत मामले सात राज्यों से हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *